{"_id":"67e3c17e9db2ac22ff05b78d","slug":"trendy-printed-suit-for-office-wear-inspired-by-actress-disprj-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suit For Office: दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Suit For Office: दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Mar 2025 04:08 PM IST
सार
यदि आप दफ्तर के लिए ट्रेंडी सूट खरीदना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर एक नजर डालें। इनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
- फोटो : instagram
Link Copied
Suit For Office: वैसे तो हर महिला अपने कपड़ों को लेकर काफी संशय में रहती है, लेकिन जब बात होती है वर्किंग महिलाओं की तो उनके सामने हर रोज ये सवाल खड़ा हो जाता है कि वो दफ्तर क्या पहनकर जाएं। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम आ गया है, तब महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक भी हों, और जिसे पहनकर उनका अंदाज क्लासी भी लगे।
ऐसे में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनने के बाद आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखेगा। इन लुक्स को कॉपी करने के लिए आपको सिर्फ अपने लिए खूबसूरत से प्रिंटेड सूट खरीदने होंगे।
Trending Videos
2 of 6
किश्वर मर्चेंट
- फोटो : instagram
किश्वर मर्चेंट
आज-कल इस तरह का सूट काफी ट्रेंड मे है। इसमें कुर्ते और दुपट्टे पर एक ही जैसा प्रिंट होता है, जबकि पैंट पूरी तरह से प्लेन होती है। इस तरह का सूट पहनकर आप भी जलवा बिखेर सकती हैं। इसे आप डेली वियर में भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सारा अली खान
- फोटो : instagram
सारा अली खान
यदि आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है तो सारा अली खान के जैसे फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली सूट पहनकर दफ्तर में जलवा बिखेरें। शिफॉन के फैब्रिक का ऐसा सूट आपके लुक में न सिर्फ चार चांद लगा देगा, बल्कि इसे पहनने के बाद आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।
4 of 6
अनुष्का सेन
- फोटो : instagram
अनुष्का सेन
यदि आपको पैंट सूट पहनना पसंद है तो अनुष्का सेन के जैसा कॉटन फैब्रिक का फ्लोरल सूट पहनें। ऐसे सूट के साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें, क्योंकि इसके साथ दुपट्टा ही सबसे अच्छा दिखेगा। अगर आप इस सूट के साथ पैरों में हील्स पहनकर कानों में झुमके पहनेंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मधुरिमा तुली
- फोटो : instagram
मधुरिमा तुली
टीवी एक्ट्रेस का ये सूट आप अपने दफ्तर में उस वक्त कैरी करके जा सकती हैं, जब वहां कोई इवेंट है। किसी भी इवेंट पर जब एथनिक कैरी करना है तो मधुरिमा तुली जैसा सूट पहनें। ये सूट आपको बाकियों से अलग दिखने में मदद करेगा। इस पीले सूट पर गोल्डन रंग का प्रिंट है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।