Chaitra Navratri 2025: सिंपल साड़ी पहनना लगता है बोरिंग तो फॉलो करें ये 5 ट्रेंड, दिखेंगी सबसे अलग
य़दि आप भी साधारण तरीके से साड़ी पहनते-पहनते बोर हो गई हैं तो पांच अलग अंदाज में अब साड़ी कैरी करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधे पल्लु की साड़ी पहनने से आपका लुक और भी सादगीभरा लगता है। नीता अंबानी तक पूजा-पाठ के काम में हमेशा सीधे पल्लु की साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। यदि आपको भी सीधे पल्लु की साड़ी कैरी करना पसंद है तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
नौवारी साड़ी
महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी पहनकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और अलग अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ नाक में पारंपरिक नथ पहनें। यदि आपके बाल लंबे हैं तो बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। गजरा लगाकर आपका अंदाज काफी प्यारा लगेगा।
बंगाली साड़ी
माता रानी की पूजा की बात हो रही है और महिलाएं बंगाली स्टाइल में साड़ी न पहनें, ये तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी चाहें तो बंगाली स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं। ये जरूरी नहीं है कि आप लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी ही पहनें। आप किसी भी साड़ी को बंगाली स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
इंडो वेस्टर्न लुक लें
इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ भी आपका अंदाज अलग दिखेगा। इसके लिए बाजार में प्री ड्रेप्ड साड़ी आती हैं, जो आपके लुक को काफी हद तक बदल देंगी। इस तरह की साड़ी में आपका लुुक काफी अलग दिखेगा।