फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021 Outfits: फैशन में हैं ये चार तरह की साड़ियां, छठ पूजा में देंगी आपको ट्रेंडी लुक

Wed, 10 Nov 2021 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Nov 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Dress Chhath Outfits Women Clothes Saree Look
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/aslimonalisa

चार दिन मनाए जाने वाली छठ पूजा का आज सबसे खास दिन है। 10 नंवबर को छठ की अहम पूजा हो रही है। महिलाएं अपने परिवार, पति और बच्चों समेत मनोकामना की पूर्ति के लिए छठ पूजा करती हैं। ये पूजा काफी कठिन मानी जाती है। हालांकि लोगों के मन में छठ पूजा की उत्सुकता कम नहीं होती। खास कर महिलाएं छठ पूजा को लेकर खास तैयारी करती है। अधिक आकर्षक और इस दिन खास दिखने के लिए महिलाएं अपने सबसे बेस्ट आउटफिट को कैरी करती हैं। वैसे तो छठ पूजा में ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक कपड़े जैसे साड़ी ही पहनती हैं। साड़ी पूजा पाठ के मौके के लिए भी उपयुक्त होती है और इसमें महिलाओं का लुक खूबसूरत लगता है। ऐसे में सवाल है कि साड़ी में ही अन्य महिलाओं से अलग दिखने के लिए आप क्या करें? बाजार में साड़ी की कई वैरायटी मौजूद हैं।फैब्रिक से लेकर स्टाइल के मामले में साड़ी में एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। वहीं महिलाएं साड़ी ड्रैपिंग में भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। इस छठ पूजा में आप भी स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए कुछ ट्रेंडी साड़ी कैरी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए चार तरह की साड़ियां जो इस छठ पूजा में आपको देंगी ट्रेंडी लुक।

Chhath Puja 2021 Ka Dress Chhath Outfits Women Clothes Saree Look
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/aslimonalisa

चंदेरी साड़ी 

छठ पूजा में साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो मोनालिसा के लुक और साड़ी से टिप्स ले सकती हैं। मोनालिसा की ये लाल साड़ी छठ पूजा के मौके के लिए परफेक्ट है। लाल रंग तो महिलाओं और पूजा के मामले में खास महत्व रखता ही है, वहीं साड़ी का स्टाइल भी आकर्षक है। मोनालिसा की लाल और गुलाबी रंग की इस चंदेरी साड़ी में गोल्डन प्रिंट बने हुए हैं। पूरी साड़ी बेहद शानदार लुक दे रही है। 

Chhath Puja 2021 Ka Dress Chhath Outfits Women Clothes Saree Look
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/aslimonalisa

बनारसी साड़ी

छठ पूजा में बनारसी साड़ी आपको एथनिक और राॅयल लुक देगी। मोनालिसा की लाइम ग्रीन रंग की ये साड़ी त्योहार के मौके के लिए बेस्ट है। इस साड़ी में गोल्डन बाॅर्डर और प्रिंट दिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Dress Chhath Outfits Women Clothes Saree Look
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/aslimonalisa

बूटी कड़ाई वाली साड़ी

मोनालिसा की ये साड़ी भी छठ पूजा के मौके पर अच्छी लगेगी। मोनालिसा ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। जिसमें गोल्डन बाॅर्डन दिया गया है। इस प्लेन साड़ी में कलर फुल थ्रेड से बूटी की कढ़ाई का काम किया गया है। इस साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज पेयर किया गया है।  

विज्ञापन
Chhath Puja 2021 Ka Dress Chhath Outfits Women Clothes Saree Look
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/aslimonalisa

हैवी एंब्रायडरी वर्क साड़ी 

कढ़ाईदार साड़ी भी छठ पूजा के मौके पर पहन सकती हैं। पर्पल रंग की साड़ी त्योहार के मौके पर बेस्ट लुक देगी। इसके अलावा भी कोई भी हल्की एंब्रायडरी वाली साड़ी पहन सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed