फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021: छठ पूजा में महिलाएं पहनें इन रंगों के कपड़े, माने जाते हैं बहुत शुभ

Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2021 women wear traditional and stylish clothes of these colors dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा का पर्व आने वाला है। यूपी और बिहार में छठ पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पूजा 10 नवंबर को है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है। ऐसे में दिवाली उत्सव के खत्म होते ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है। संतान प्राप्ति समेत कई अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर महिलाएं छठ का उपवास रखती हैं। ये पूजा बड़ी कठिन मानी जाती है। हालांकि इस पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्सुकता भी होती है। छठ पूजा को यादगार और खास बनाने के लिए महिलाएं सज संवर कर पूजा में शामिल होती हैं। ऐसे में अपनी सबसे बेस्ट ड्रेस कैरी करती हैं। छठ पूजा में ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। ऐसे में इस दिन साड़ी पहनना अधिक उपयुक्त होता है। हालांकि स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं सूट, शरारा आदि भी पहनती हैं। आप किसी भी तरह के एथनिक कपड़ों से खुद को स्टाइल करें, लेकिन रंगों के चयन पर विशेष ध्यान दें। हिंदू रीति रिवाजों में त्योहार और पूजा पाठ में रंगों का खास महत्व होता है। वहीं फैशन के अनुरूप भी ड्रेस के रंग पर ध्यान दें। चलिए जानते हैं इस छठ पूजा में महिलाएं किन रंगों के कपड़ें पहनें, जो शुभ होने के साथ ही देखने में भी खास लुक दें। 

chhath puja 2021 women wear traditional and stylish clothes of these colors dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/raashiikhanna

लाल रंग 

छठ पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व है। दरअसल सुहागिन महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में पूजा पाठ में महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। सोलह शृंगार में लाल रंग की साड़ी या सूट पहनें। लाल रंग देखने में खूबसूरत लगने के साथ ही शुभ भी होता है।

chhath puja 2021 women wear traditional and stylish clothes of these colors dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : Instagram/mira.kapoor

पीला रंग 

पूजा में पीले रंग के परिधान पहनने चाहिए। पीला रंग पूजा पाठ के लिए शुभ होता है। महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती है। पीले रंग की साड़ी पर मोटा बाॅर्डर या पाइपिंन अच्छा लुक देती है। महिलाएं नहाए, खाए और खरना वाले दिन पीले रंग की साड़ी या सूट पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2021 women wear traditional and stylish clothes of these colors dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/kanganaranaut

नारंगी रंग

नारंगी रंग महिलाओं को बेहद खूबसूरत लुक देता है। वहीं पूजा पाठ में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तो नारंगी रंग का एथनिक आउटफिट उन पर अधिक आकर्षक लगता है। 

विज्ञापन
chhath puja 2021 women wear traditional and stylish clothes of these colors dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

हरा रंग  

हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में छठ की पूजा में महिलाएं हरे रंग का पारंपरिक ड्रेस पहन सकती हैं। हरे रंग की साड़ी, सूट या शरारा पहनें। चाहें तो नीले रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed