फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर पहननी है साड़ी तो ड्रीम गर्ल के कलेक्शन पर डालें एक नजर

Thu, 16 Nov 2023 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 16 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

 चार दिन के इस महापर्व में व्रती महिला एंव पुरुष 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव-छठी मईया की पूजा करते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 hema malini saree collection for chhath puja
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram

Chhath Puja 2023: कार्तिक के महीने में कई त्योहार पड़ते हैं, जिसे लोग एकसाथ मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली के बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है, जिसकी सबसे ज्यादा धूम बिहार और उत्तर प्रदेश में दिखाई देती है। छठ पूजा का ये पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 17 नवंबर से होगी। ये त्योहार चार दिन तक मनाया जाता है। खासतौर पर बिहार और यूपी में इसे साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।



मान्यता के अनुसार, ये व्रत लंबी उम्र, स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाएं इस दौरान साड़ी पहनती हैं। अगर आपने अभी तक छठ पूजा के लिए साड़ी नहीं ली है और आप संशय में हैं तो आप ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के कलेक्शन पर एक नजर डाल सकती हैं। उनके पास साड़ियों का काफी शानदार कलेक्शन है। 

Chhath Puja 2023 hema malini saree collection for chhath puja
Actress In Saree - फोटो : instagram

गुलाबी सिल्क की साड़ी

अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है तो आप छठ पूजा के लिए इस तरह की गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ खुला पल्लु रखकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।

Chhath Puja 2023 hema malini saree collection for chhath puja
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram

फ्लोरल साड़ी

इस तरह की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। ऐसी शिफॉन की साड़ी पूजा के दौरान अच्छी लगेगी। इसके साथ गले में चोकर जरूर पहनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2023 hema malini saree collection for chhath puja
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram

हरी साड़ी

हरा रंग पूजा के लिए वैसे भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में प्लीट्स बनाकर इस तरह की बॉर्डर वाली हरे रंग की साड़ी आप पूजा के दौरान पहन सकती हैं। इसके साथ हाथों में चूड़ियां जरूर पहनें। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2023 hema malini saree collection for chhath puja
Chhath Puja 2023 - फोटो : instagram

कांजीवरम सिल्क

हेमा मालिनी अक्सर इस तरह की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनती हैं। ऐसी साड़ियां पूजा के हिसाब से प्यारी भी लगती हैं। इसके साथ बालों में जूड़ा बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed