{"_id":"657aa79c4e196a9b870af4b3","slug":"christmas-2023-outfit-ideas-for-male-for-christmas-party-in-india-in-hindi-2023-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2023: गर्लफ्रेंड के साथ अटैंड करनी है क्रिसमस पार्टी तो ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Christmas 2023: गर्लफ्रेंड के साथ अटैंड करनी है क्रिसमस पार्टी तो ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:41 PM IST
सार
अगर इस बार क्रिसमस की पार्टी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अटैंड करने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ क्लासी से आउटफिट के आइडिया देने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी गर्लफ्रैंड को इंप्रेस कर सकें।
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Christmas 2023: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे क्रिसमस का त्योहार पसंद नहीं होगा। साल के अंत का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं।
क्रिसमस के दिन अवकाश रहता है, ऐसे में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। परिवार के साथ-साथ बहुत से युवा अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी के दिन घूमने भी जाते हैं। इस बार तो क्रिसमस के समय लॉंग वीकेंड पड़ रहा है, ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जा सकते हैं।
अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उसके लिए पहले शॉपिंग जरूर कर लें। ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो पार्टी में किस तरह के कपड़े पहनें। ऐसे में आज हम आपको इसके लिए कुछ लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी स्टाइलिश दिख सकें।
2 of 7
Christmas 2023
- फोटो : instagram
शिमरी ब्लेजर
अगर आप किसी क्लब में पार्टी में जा रहे हैं, तो ब्लैक टीशर्ट के साथ आप सिल्वर रंग का शिमरी ब्लेजर कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की ही जींस परफेक्ट लुक देगी।
3 of 7
Christmas 2023
- फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट
गर्लफ्रेंड के सामने कूल दिखने के लिए आप को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ आप पैरों में स्लीपर ही पहनें। वही आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Christmas 2023
- फोटो : instagram
परफेक्ट है ये बीच लुक
अगर आप बीच पर घूमने जा रहे हैं तो इस तरह की शर्ट एक बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आपका अंदाज बेहद कूल दिखेगा। चाहें तो इसके साथ आप शॉर्ट्स पहन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Christmas 2023
- फोटो : instagram
फुल टीशर्ट
अगर स्वेटर नहीं पहनना चाहते तो इस तरह की फुल कॉलर वाली टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लू डेनिम काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।