फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2023: क्रिसमस पार्टी के लिए अलमारी में रखे पुराने कपड़ों की मदद से कैरी करें नया लुक

Sun, 24 Dec 2023 03:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 24 Dec 2023 03:18 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप क्रिसमस पार्टी के लिए अलमारी में रखे पुराने कपड़ों को नए तरीके से कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 Reuse Old Clothes To Get New Look On Christmas Party Look Fashion Tips In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : iStock

Christmas Day 2023: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसे दुनिया भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये खास दिन साल के अंत में यानी कि 25 दिसंबर के दिन आता है। इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। ऐसे में इसकी तैयारी कई-कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है।



क्रिसमस के दिन लोग अपने-अपने घरों में पार्टी का आयोजन भी करते हैं। इसको लेकर लड़कियां पहले से ही शॉपिंग शुरू कर देती हैं, लेकिन क्रिसमस का त्योहार महीने के अंत में आता है। ऐसे में ये जरूरी तो नहीं, कि हर कोई नए कपड़े खरीद ही पाए। बहुत से लोग तो समय के अभाव में भी शॉपिंग करने नहीं जा पाते हैं।

ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने कपड़ों को ही नए तरीके से कैरी कर सकती हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको नए कपड़े खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए देर ना करते हुए आपको भी ये टिप्स बताते हैं। 

Christmas Day 2023 Reuse Old Clothes To Get New Look On Christmas Party Look Fashion Tips In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : instagram

ड्रेस को ऐसे करें कैरी 

क्रिसमस के समय काफी सर्दी पड़ती है, ऐसे में आप अपनी किसी ऐसी शॉर्ट ड्रेस को ब्लेजर के साथ कैरी कर सकती हैं, जो गर्मियों के हिसाब से है। इससे आपको नई ड्रेस खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, और आपका लुक स्टाइलिश भी दिखेगा। 

Christmas Day 2023 Reuse Old Clothes To Get New Look On Christmas Party Look Fashion Tips In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : instagram

ओवर साइज स्वेटर

अगर आपके पास ऐसा ओवर साइट स्वेटर नहीं है तो आप अपने भाई का स्वेटर कैरी कर सकती हैं। ओवर साइज स्वेटर को आप ड्रेस की तरह कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप बूट्स पहनेंगी तो ये आआपको एकदम परफेक्ट लुक देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2023 Reuse Old Clothes To Get New Look On Christmas Party Look Fashion Tips In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : instagram

ब्लेजर

आजकल ब्लेजर काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप डेनिम शॉर्ट्स या टाइट्स के साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप स्पोर्ट्स शूज भी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
Christmas Day 2023 Reuse Old Clothes To Get New Look On Christmas Party Look Fashion Tips In Hindi
Christmas Day 2023 - फोटो : pexel

क्रॉप टॉप और जींस 

अगर आप पार्टी में ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो क्रॉप टॉप और जींस के साथ डेनिम जैकेट कैरी करें। डेनिम जैकेट लगभग हर लड़की के पास होती है। इसे पहनते वक्त पूरी तरह से बंद ना करें। इससे आपकी क्रॉप टॉप भी अच्छे से दिखाई देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed