फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: अपनी पुरानी टाइट जींस पहनना चाहते हैं दोबारा, तो आजमाएं ये ट्रिक्स

Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Jeans Hacks How To Wear old and tight jeans Tips And Tricks
जींस टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Istagram/radhikamadan

अधिकतर लड़कियों की वार्डरोब में जींस जरूर शामिल होती है। जींस में लड़कियों का लुक अच्छा लगता है। शर्ट, टॉप और कुर्ते आदि के साथ लड़कियां अपनी जींस को टीमअप कर सकती हैं। कुछ जींस ऐसी होती हैं, जो काफी पुरानी होने के बाद भी आपकी फेवरेट होती हैं। जिसे आप हमेशा अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाकर रखना चाहते हैं हालांकि आपकी फेवरेट जींस पुरानी हो जाती है, वह आपको टाइट, लूज होने लगती हैं या फिर जींस का रंग उतरने लगता है। ऐसे में आप उसे चाह कर भी पहन नहीं पाते। क्योंकि आपकी वहीं पसंदीदा जींस अब पहनने पर अच्छी नहीं लगेगी। ऐसे में या तो आप अपनी पुरानी जींस को वार्डरोब से निकाल देते हैं या फिर आप टाइट हो गई जींस को पहनने के लिए अपने पहले वाले फिगर में वापस आने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिगर मेंटेन रखना और स्लिम होना आसान नहीं होता। अगर आपकी वार्डरोब में ऐसी जींस हैं, जिन्हें आप दोबारा पहनना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स को आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं पुरानी जींस को वापस कैरी करने के लिए क्या हैं टिप्स और ट्रिक्स।

Jeans Hacks How To Wear old and tight jeans Tips And Tricks
जींस टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Instagram/realhinakhan

टाइट जींस को पहनने के ट्रिक्स

अगर आपकी कोई जींस थोड़ी सी टाइट हैं तो उसे स्ट्रेच करके पहनने योग्य बनाया जा सकता है। टाइट जींस को ठीक करने के लिए पानी को गर्म करके एक स्प्रे बोतल में भर लीजिए। अपनी जींस को हैंगर पर टांगकर उसकी कमर और थाई के आसपास स्प्रे से पानी को छिड़कें। फिर जींस को हैंगर पर स्ट्रेच करते हुए टांगे। जींस के जिस हिस्से को स्ट्रेच किया है उसे लगभग एक दिन के लिए ऐसे ही हैंगर में टंगे रहने दें। अगले दिन उसे पहन कर देखें। आपकी जींस ढीली हो जाएगी।

Jeans Hacks How To Wear old and tight jeans Tips And Tricks
जींस टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : instagram/deepikapadukonefanpage

ढीली जींस को कैसे करें टाइट

कभी कभी आपकी जो जींस फिट हुआ करती थी, वजन कम होने के कारण वहीं जींस लूज हो जाती हैं। ऐसे में आप ढीली जींस को पहनते हैं तो आपका लुक बिगड़ जाता है। लेकिन एक आसान से ट्रिक से आप अपनी ढीली जींस को दोबारा स्टाइल में कैरी कर सकते हैं। वैसे इन दिनों लूज जींस का फैशन हैं तो अगर आपकी जींस हल्की ढीली हो तो उसे वैसे ही कैरी कर सकते हैं। टाॅप व ढीली शर्ट्स के साथ इसका लुक अच्छा आएगा। लेकिन अगर जींस अधिक ढीली हो तो उसे टाइट करने का तरीका है। अधिकतर जींस कमर से ढीली होती है। तो पहले जींस की कमर को बैक साइड को सिल लें। खुद न सिल पाए तो दर्जी से जींस को टाइट करवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeans Hacks How To Wear old and tight jeans Tips And Tricks
जींस टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

जींस का रंग उतरने पर क्या करें

जींस काफी पुरानी होने लगती है तो उसका रंग भी हल्का होने लगता है। ऐसे में जींस का कलर फेड होने पर आप उसे दोबारा कलर करवा कर पहन सकते हैं। घर पर भी जींस को कलर किया जा सकता है। इसके लिए बाजार से कपड़े वाला रंग लाए और गर्म पानी में मिक्स करके पुरानी जींस को उसमें भिगो दें। जींस में अच्छी तरह से कलर कर लें। उसके बाद जींस को अच्छे से साफ कर लें। जींस को ठीक करने का एक और तरीका है। इस तरह की जींस को आप री-यूज कर सकते हैं। पुरानी जींस की कैपरी या शाॅट् बनवा कर पहनें।

विज्ञापन
Jeans Hacks How To Wear old and tight jeans Tips And Tricks
जींस टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock

डेनिम को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आप अपनी पुरानी जींस को नए ड्रेस में बदल कर रीयूज कर सकती हैं। जींस के आप स्कर्ट, बेल्ट, वेस्ट कोट या फिर दूसरी यूजफुल चीजें जैसे हैंडबैग आदि बना कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed