{"_id":"657802de12e0ba371b08dc33","slug":"christmas-2023-trendy-red-saree-for-christmas-party-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2023: क्रिसमस की पार्टी में पहननी लाल रंग की साड़ी तो यहां देखें क्या है ट्रेंड में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Christmas 2023: क्रिसमस की पार्टी में पहननी लाल रंग की साड़ी तो यहां देखें क्या है ट्रेंड में
Christmas 2023: हर साल क्रिसमस डे के दिन से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। क्रिसमस डे का त्योहार धूमधाम से 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार कहा जाता है। ऐसे में हर कोई इसे बेहद धूमधाम से मनाता है। न्यू ईयर की तरह क्रिसमस के दिन भी जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है।
बहुत से लोग तो अपने घरों में पार्टी होस्ट करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग क्लब या ऑफिस में पार्टी करते हैं। वैसे तो पार्टी के लिए क्रिसमस पर लाल रंग ही सबसे बेस्ट रहता है लेकिन फिर भी बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को ये समझ नहीं आता कि वो क्रिसमस के दिन क्या पहनें।
पार्टी के दिन ड्रेस और गाउन तो हर कोई पहनता है लेकिन अगर आप क्रिसमस पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं सबसे पहले इसके ट्रेंड के बारे में जान लें। दरअसल, हम आपको आज इस बारे में बताएंगे कि आजकल किस तरह की साड़ियां चलन में हैं, जिसे पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं।
2 of 6
Christmas 2023
- फोटो : instagram
जॉर्जट साड़ी
हैवी बॉर्डर वाली ऐसी जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। इसके साथ बैकलेस ब्लाउज ही पहनें। इसके अलावा अगर आप इसके साथ बालों को कर्ल करेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा।
3 of 6
Christmas 2023
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न साड़ी
अगर आप क्रिसमस पार्टी में साड़ी पहनकर धमाल मचाना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा के जैसी इंडो वेस्टर्न साड़ी बेहद खूबसूरत है। ये आपको काफी ग्लैमरस लुक देगी। इसके साथ आपको मेकअप और हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Christmas 2023
- फोटो : instagram
कॉटन की साड़ी
वैसे तो कॉटन की साड़ी हमेशा गर्मियों में कैरी की जाती है, लेकिन आप इसे सर्दियों में भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहनने में काफी आरायदामक होती है। आप चाहें तो इसके साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। ये आपको क्लासी लुक देगा।
विज्ञापन
5 of 6
Christmas 2023
- फोटो : instagram
मिरर वर्क साड़ी
प्रियंका चोपड़ा का ये साड़ी लुक क्रिसमस पार्टी में आपको लुक देगा। पूरी प्लेन लाल रंग की साड़ी पर अगर इस तरह से सिर्फ बॉर्डर पर मिरर वर्क होगा, तो ये देखने में कमाल का लगेगा। ऐसी साड़ी खूबसूरत भी लगती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।