{"_id":"6756716a1b4451520309c012","slug":"christmas-2024-tips-to-get-ready-for-the-christmas-party-inspired-by-actress-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2024: क्रिसमस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Christmas 2024: क्रिसमस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:01 AM IST
सार
बॉलीवुड की कई हसीनाएं फैशन इंस्पिरेशन के मामले में परफेक्ट हैं। ऐसे में आप क्रिसमस पार्टी के लिए इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Christmas 2024: कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है। ये दिन अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस दिन न सिर्फ स्कूलों में बल्कि दफ्तरों में भी कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। बहुत सी जगहों पर तो पार्टियां भी आयोजित होती हैं। यदि आप भी किसी पार्टी में जाने वाली हैं, और इस कंफ्यूजन में हैं कि क्या पहनें तो यहां हम आपको दुविधा का हल बताने जा रहे हैं।
यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों में अनन्या पांडे से लेकर सुहाना खान तक शामिल हैं। इनके लुक्स लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप इनसे टिप्स लेकर तैयार होंगी, तो आपका अंदाज काफी अलग और खूबसूरत दिखेगा।
2 of 7
सुहाना खान का पहला लुक
- फोटो : instagram
सुहाना खान का पहला लुक
क्रिसमस पर ज्यादातर लाल रंग की ड्रेस ही पहनी जाती है। ऐसे में आप सुहाना खान की तरह लाल रंग का बॉडीकॉन गाउन कैरी कर सकती हैं। सीक्विन वर्क वाला ऐसा गाउन आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगा। इसके साथ अपने बालों को वेवी कर्ल करके खुला रख सकती हैं।
3 of 7
सुहाना खान का दूसरा लुक
- फोटो : instagram
सुहाना खान का दूसरा लुक
इस तरह का को-ऑर्ड सेट भी आप क्रिसमस पार्टी में कैरी कर सकती हैं। ये बाकियों के रंग से काफी अलग रहेगा। इसे पहनने के बाद आपका अंदाज बॉस लेडी बाइव देगा। इसके साथ गले में डायमंड का नेकपीस पहनें। ब्लैक रंग का बैग आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जान्हवी कपूर का पहला लुक
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का पहला लुक
पार्टियों में सीक्विन वर्क वाला आउटफिट आपके लुक में चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में आप इस तरह से स्लीवलेस मिडी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रख सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
जान्हवी कपूर का दूसरा लुक
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का दूसरा लुक
ऐसी ब्लैक-एंड व्हाइट कोर्सेट ड्रेस आपके लुक को क्यूट दिखाने का काम करेगी। इसके साथ बालों को खास तरह से स्टाइल करें। ब्रेडेड स्टाइल आपके लुक को प्यारा दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ हील्स ही पहनें, तभी आपका लुक प्रिंसेस टाइप का लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।