Christmas Outfit For Office: दफ्तर में क्रिसमस पार्टी है तो ऐसे हों तैयार, लड़के-लड़कियां लें यहां से टिप्स
यदि आपके दफ्तर में भी क्रिसमस पार्टी है तो इन बातों का ध्यान रखकर तैयार हों, ताकि आपका लुक इंप्रेसिव लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं पहनें लाल या सफेद ड्रेस
क्रिसमस के दिन लाल और सफेद रंग पहनने का रिवाज है। लड़कियों के पास इस तरह की लाल और सफेद ड्रेस रहती भी हैं। ऐसे में आप अपने दफ्तर इन्हीं में से किसी रंग का चयन कर सकती हैं। यदि आपको सिंपल ड्रेस पहननी है तो सफेद रंग की जींस के साथ लाल रंग का स्वेटर कैरी करें। ये लुक आरामदायक भी रहेगा।
ब्लेजर या जैकेट पहनें
यदि आप ऐसी जगह काम करती हैं, जहां सर्दी पड़ती है तो अपनी ड्रेस के साथ ब्लेजर और जैकेट पहनें। नी लेंथ जैकेट और ब्लेजर आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ आप सिर पर कैप भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी सर्दी भी बची रहेगी और आपका लुक भी अच्छा दिखेगा।
मेकअप का रखें ध्यान
अपने क्रिसमस लुक को बेस्ट बनाने के लिए मेकअप का ध्यान रखें। इसके लिए यदि आप सफेद आउटफिट कैरी कर रही हैं तो मेकअप डार्क रखें, अन्यथा अपने मेकअप को लाइट रख सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
Christmas 2024: क्रिसमस के दिन पहनें लाल रंग की ऐसी साड़ी, पार्टी का जान बन जाएंगी आप
पुरुष पहन सकते हैं ये कपड़े
किसी भी पार्टी में अच्छे से तैयार होने के लिए पुरुषों को काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो सफेद रंग की टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की जींस काफी अच्छी लगेगी। ध्यान रखें कि इस लुक के साथ जैकेट को हमेशा खुला ही रखें।