Christmas Party Dress Ideas: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है लेकिन इसे हर कोई धूमधाम से मनाता है। नए साल के जश्न से पहले यह बीते हुए साल का आखिरी पर्व होता है। इसलिए क्रिसमस को उत्साह के साथ लोग मनाते हैं और बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं। दुनियाभर के तमाम देशों में क्रिसमस के मौके पर पार्टी का आयोजन होता है। परिवार और दोस्तों के साथ लोग क्रिसमस की पार्टी का मजा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में शामिल होने वाली हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। पार्टी में क्या पहनना है, कैसे दिखना है, इसे लेकर लड़कियां पहले से बहुत सारे प्लान बना लेती हैं। लेकिन अगर आपको यह चिंता है कि आपके पास पार्टी वियर नहीं है। शॉपिंग करने का भी समय नहीं है और महीने का अंत होने के कारण आपका बजट भी थोड़ा टाइट है। ऐसे में आप सोच रही होंगी कि पार्टी के लिए क्या पहनें कि आकर्षक लुक भी मिले और नई ड्रेस भी न खरीदनी पड़े। यहां आपको आपके पुराने कपड़ों से क्रिसमस के लिए स्टाइलिश पार्टी वियर आउटफिट तैयार करने के आइडियाज दिए जा रहे हैं।
Fashion Tips: क्रिसमस पार्टी के लिए नहीं खरीदना चाहते नई ड्रेस, वॉर्डरोब में रखें पुराने कपड़ों से लें नया लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वेटर
सर्दी का मौसम है तो क्रिसमस पार्टी के लिए ऊनी या गर्म कपड़ों का चयन कर सकती हैं। आपके पास कोई बड़े साइज में स्वेटर है, तो उसे स्टॉकिंग्स और बूट्स के साथ पहनें। चाहें तो भाई या पापा का मेंस स्वेटर भी अपना सकती हैं। स्वेटर के साथ कोट से अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं।
ओवरकोट
अपनी किसी मिड थाई या नी लेंथ ड्रेस को पार्टी के लिए अपना सकते हैं। ड्रेस के साथ ओवर कोट से खुद को स्टाइल करें। हील्स या शूज पार्टी में आपको स्टाइलिश और कंफर्ट लुक देगा। अगर आपके पास टी शर्ट ड्रेस है तो भी कोट के साथ उसे टीमअप करें।
डेनिम जैकेट
क्राॅप टाॅप, ब्रालेट टाॅप आप अक्सर गर्मियों में पहनते हैं लेकिन डेनिम जैकेट के साथ इसे क्रिसमस पार्टी में कैरी कर सकते हैं। जींस या डेनिम स्कर्ट के साथ स्टाइलिश पार्टी लुक अपना सकते हैं। याद रखें सर्दी है, इसलिए स्टॉकिंग्स, वुलेन कैप या क्रिसमस कैप से भी लुक को फंकी और आकर्षक बनाएं।
साड़ी
अगर आप पार्टी के लिए भारतीय परिधान पहन रही हैं तो भी खुद को पुराने कपड़ों से ही स्टाइल कर सकती हैं। अपनी किसी साड़ी के साथ ओवर कोट को टीमअप करें या साड़ी से मैच करता हुआ कोट तैयार करवा लें। साड़ी के साथ बेल्ट को भी अपनाकर लुक ले सकती हैं।