{"_id":"5e3925e0765b39198b3d9066","slug":"coffee-and-olive-oil-for-hair-growth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 रुपए की ये चीज देगी लंबे और काले घने बाल, केवल 10 दिनों में दिखेगा असर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
2 रुपए की ये चीज देगी लंबे और काले घने बाल, केवल 10 दिनों में दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: सारंग उपाध्याय
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
hair growth
- फोटो : hair growth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदलती लाइफ स्टाइल का असर बालों पर भी हुआ है। कुपोषण, खान-पान का निर्धारित समय ना होना और प्रदूषण के कारण बाल बेजान तो हुए ही हैं बल्कि टूटकर गिरते भी हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, काले और चमकदार हो। अच्छे बाल न सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ानेे में मदद करते हैं।
बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या आम है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कैसे 2 रुपये की इस चीज का इस्तेमाल कर आप कुछ ही दिनों में लंबे काले बाल पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
2 of 6
कॉफी
- फोटो : Pixabay
कॉफी एक कमाल की चीज है। आप दफ्तर में खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए कॉफी का सहारा लेते होंगे। ये हमारे शरीर की थकान को दूर कर हमें फ्रेश रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कॉफी का कैसे इस्तेमाल करें...
3 of 6
olive oil
बालों को अच्छा बनाने के लिए कॉफी पाउडर और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 50 मिली ऑलिव ऑयल लें। अब इसमें 4 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
hair fall
5 मिनट बाद एक पैन में इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इसे छान कर एक बोटल में भरकर रख लें। आपका तेल तैयार है। अब हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने के एक घंटा पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाकर मसाज करें।
विज्ञापन
5 of 6
hair fall
इस तेल का ठीक से प्रयोग करने पर आप कुछ ही दिनों के अंदर अपने बालों अलग तरह का फर्क देखेंगे। आपके बाल काले, चमकदार और लंबे हो जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।