फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दीपिका पादुकोण-ऐश्वर्या राय तक ने Cannes के रेड कार्पेट पर दिखाया था साड़ी का जादू

Mon, 13 Apr 2020 11:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Apr 2020 11:17 AM IST
deepika padukone aishwarya rai to vidya balan look gorgeous in cannes film festival wearing saree
- फोटो : instagram

साड़ी का क्रेज हर भारतीय महिला को होता है। यहां तक की बॉलीवुड की अदाकाराएं भी इससे अछूती नहीं रह पाती हैं। तभी तो कभी न कभी किसी इवेंट में साड़ी पहने नजर आ ही जाती है। छह मीटर लंबा ये भारतीय परिधान केवल पारंपरिक ही नहीं दिखाता बल्कि इसे पहन कर ग्लैमरस भी दिखा जा सकता है। साड़ी पहनना वैसे तो आम बात है लेकिन ये खास तब बन जाती है जब इसे कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहना जाए। ऐश्वर्या राय तो कांस के रेड कार्पेट पर कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं लेकिन इस मामले में वो अकेली नहीं हैं। ऐश्वर्या के साथ दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और विद्या बालन भी साड़ी में शिरकत कर चुकी हैं और तारीफें भी बटोरी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर, विद्या बालन और ऐश्वर्या राय के वो लुक जो साड़ी में भी जबरदस्त नजर आए थे।

deepika padukone aishwarya rai to vidya balan look gorgeous in cannes film festival wearing saree
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय

वैसे तो ऐश्वर्या राय कांस के रेड कार्पेट पर साड़ी से लेकर खूबसूरत गाउन तक में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा चुकी हैं। लेकिन साड़ी में उनका रेड कार्पेट लुक था सबसे खूबसूरत इस गोल्डन रंग की साड़ी में था। जिसमें वो बेहद गॉर्जियस नजर आईं थीं। सब्यसाची की डिजाइन की हुई गोल्डन नेट की साड़ी के साथ काले रंग का ब्लाउज और साथ में ड्यूई मेकअप गजब का लुक दे रहा था।



 
deepika padukone aishwarya rai to vidya balan look gorgeous in cannes film festival wearing saree
- फोटो : instagram

वहीं बात करें सोनम कपूर की तो उनके साड़ी लुक को रेड कार्पेट पर काफी पसंद किया गया था। उनके इस साड़ी लुक को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई इस सफेद और गोल्डन एंब्रायडरी की साड़ी के साथ जैकेट और फुल ब्लाउज में वो कमाल लग रहीं थीं। जिसके साथ पहनी ट्रेडिशनल  नोसपिन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

 

 

विज्ञापन
deepika padukone aishwarya rai to vidya balan look gorgeous in cannes film festival wearing saree
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक हालांकि कुछ खास नहीं था। पहली बार रेड कार्पेट पर वो साड़ी में ही दिखी थी। हालांकि कांस में ये उनकी आधिकारिक शिरकत नहीं थी। वो केवल टूर के सिलसिले में रोहित बल की डिजाइन की हुई साड़ी में पहुंची थी। जिसमें दीपिका काफी क्यूट लग रहीं थीं.



 
deepika padukone aishwarya rai to vidya balan look gorgeous in cannes film festival wearing saree
- फोटो : instagram
विद्या बालन

विद्या बालन कांस के रेड कार्पेट पर किसी ब्रांड का विज्ञापन करने नहीं पहुंची थीं। साल 2013 में वो कांस के ज्यूरी में शामिल की गईं थी। जिसमें वो रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। सफेद और गोल्डन रंग की साड़ी और साथ में नेट की फुल स्लीव ब्लाउज के साथ उनका लुक ग्रेसफुल था। जिसे उन्होंने पर्ल नेकपीस के साथ पूरा किया था। वैसे तो हर बार उन्होंने साड़ी के साथ ही दूसरे इंडियन वियर में शिरकत की है लेकिन उनका ये अवतार सबसे ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश था।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed