फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: सिर से लेकर पांव तक लक्जरी ब्रांड के कपड़ों में गजब की स्टाइलिश दिखीं दीपिका पादुकोण

Fri, 13 May 2022 04:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone chik look in louis vuitton cruise show 2023 first appearance after become brand ambassador
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण पहली भारतीय हैं जिसे लक्जरी ब्रांड लुइस विटॉन (Louis Vuitton) का ब्रांड अंबेसडर बनने का मौका मिला। इसके साथ ही उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे वो लुइस विटॉन के क्रूज शो 2023 में शामिल हुईं। सैन डियागो कैलिफोर्निया में हुए इस क्रूज शो में दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। बता दें कि दीपिका के स्टाइलिश लुक हमेशा से ही फैशन एक्सपर्ट की निगाह में रहते थे। वहीं अब वो दुनिया के लक्जरी ब्रांड में से एक लुइस विटॉन की अंबेसडर बन गई हैं। 

deepika padukone chik look in louis vuitton cruise show 2023 first appearance after become brand ambassador
deepika padukone - फोटो : instagram

क्रूज शो में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण  लुइस विटॉन के विंटर ड्रेस में रेडी हुईं। जिसमे पोलो नेक की स्ट्राईप्ड टीशर्ट के साथ ओवरसाइज जैकेट शामिल है। वहीं अपने इस लुक को दीपिका ने ब्राउन कलर के बूट्स के साथ मैच किया है। बात करं दीपिका की टीशर्ट ड्रेस की तो सफेद, पीली और नीली रंग की स्ट्राईप पैटर्न के साथ इस ड्रेस में सफेद रंग के बड़े कॉलर जोड़े गए थे। 

deepika padukone chik look in louis vuitton cruise show 2023 first appearance after become brand ambassador
deepika padukone - फोटो : instagram

वहीं इस मिनी लेंथ की ड्रेस में दीपिका के लांग लेग्स फ्लांट हो रहे थे। दीपिका ने इस टीशर्ट शार्ट लेंथ ड्रेस को ब्लैक कलर के ओवरसाइज जैकेट के साथ पेयर किया था। जिसमे उनका पूरा लुक जबरदस्त तरीके स्टाइलिश दिख रहा था। दीपिका पादुकोण का ये ब्लैक जैकेट भी उनकी लुक की तरह ही डिजाइनर एलिमेंट लिए हुए था। जिसमे पफ स्लीव और कफ्स के साथ लेदर टेसल शामिल है। जिसे दीपिका ने ब्राउन कलर की एक्सेसरीज के साथ मैच किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone chik look in louis vuitton cruise show 2023 first appearance after become brand ambassador
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका ने इस शार्ट लेंथ की ड्रेस के साथ नी लेंथ हील वाले बूट्स को पेयर किया था। वहीं कंधे पर टंगा टैन ब्राउन बैग गोल्ड चेन से अटैच था। मिस पादुकोण ने इस पूरे लुक को अपने ब्राउन शेड लिपस्टिक और आई मेकअप के साथ पूरा किया था। वहीं टॉप हाई बन और मेसी फ्रिंज पूरे लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिख रहे थे। 

विज्ञापन
deepika padukone chik look in louis vuitton cruise show 2023 first appearance after become brand ambassador
deepika padukone airport look - फोटो : instagram

बता दें कि दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर मे शामिल होने के लिए निकली थीं। जहां एयरपोर्ट पर भी उनका पूरा लुक लक्जरी ब्रांड लुइस विटॉन के कलेक्शन से लिया गया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही चिक लुक में नजर आईं थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed