फिगर चाहे जैसी भी हो साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर लड़की पर खूबसूरत दिखता है। लेकिन साड़ी पहनते समय बहुत सारी महिलाएं कुछ गलतियां करती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक खराब हो जाता है। खासतौर पर प्लस साइज वाली महिलाएं। अगर आप प्लस साइज पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो साड़ी पहनते समय इन बातों को याद रखें। फिर देखें कैसे साड़ी में आपका स्लिम लुक देखने को मिलेगा और हर कोई आपके इस ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान हो जाएगा।
आज का फैशन: साड़ी पहनते समय ना करें ये गलतियां, पूरा लुक हो जाएगा खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पेट और कमर के हिस्से पर फैट ज्यादा रहता है तो साड़ी पहनने के लिए कभी भी आम कॉटन के पेटीकोट पहनने की गलती ना करें। ये आपको और भी ज्यादा प्लस दिखाएंगे, जिसकी वजह से पूरा लुक बेकार हो जाएगा। अगर आप साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं तो शेपवियर पहनें। ये आपको फौरन साड़ी में पतला दिखाने में मदद करेगा। यकीन ना हो अगली बार जरूर ट्राई करें।
पेटीकोट के साथ ही साड़ी के ब्लाउज की भी डिजाइन आपको स्लिम दिखा सकती है। वैसे तो ब्लाउज की बहुत सारी नेक डिजाइन होती है। लेकिन अगर आप मोटी हैं तो कभी भी बोट नेक या कॉलर नेक या फिर जूल नेकलाइन वाले ब्लाउज ना ट्राई करें। इसके बजाय हमेशा फ्रंट और बैक से डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज ही पहनें। ये आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा।
अगर आपका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ है तो चाहे कितनी भी खूबसूरत साड़ी हो लेकिन चौड़े बॉर्डर की साड़ी को कभी ना पहनें। ये आपको साइज प्लस दिखाएगी। इसकी बजाय हमेशा पतले बॉर्डर की साड़ी का चुनाव करें। ये आपको हमेशा स्लिम दिखाने में मदद करेंगे।
साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन के साथ ही एक चीज जो सबसे ज्यादा जरूरी है। वो है साड़ी पहनने का ढंग। जब भी साड़ी पहनें उसके पल्लू को हमेशा अपने पैरों तक लंबा रखें। ये आपके साइज को काफी स्मार्टली छिपाने का काम करेगा। अगर आप छोटा पल्लू लेंगी तो इससे आपके हिप एरिया पर ही ध्यान जाएगा।