{"_id":"6241481c86511378dc4dbb2c","slug":"deepika-padukone-fashion-style-match-bodysuit-outfits-with-jeans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: फैशनेबल लुक चाहिए तो जींस के साथ पहनें बॉडीसूट, मिलेगा हीरोइनों वाला लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: फैशनेबल लुक चाहिए तो जींस के साथ पहनें बॉडीसूट, मिलेगा हीरोइनों वाला लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खुशी कपूर, अंजनी धवन बॉडीसूट में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों की सीजन शुरू होते ही हर कोई कपड़ों के मामले में एक्सपेरिमेंट करता है। वैसे अगर आप बॉलीवुड हीरोइनों की दीवानी है। और उनके हर लुक को कॉपी करना चाहती हैं तो जींस के साथ बॉडीसूट को भी ट्राई कर सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ ही कंफर्टेबल भी नजर आता है। वैसे बीटाउऩ हसीनाओं में दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण अक्सर ही बॉडीसूट पहने दिख जाती हैं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के लुक।
2 of 6
दीपिका पादुकोण बॉडीसूट में
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण जींस के साथ बॉडीसूट पहने नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो डेनिम के बॉडीसूट को पहने दिखीं थीं। जिसे उन्होंने कैरेट डिजाइन के जींस के साथ पेयर किया था। उनका ये लुक काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल था। तो अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
गर्मियों के दिनों में ब्वॉयफ्रेंड सबसे ज्यादा कंफर्टेबल लगती है। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि इस तरह की जींस के साथ कौन से टॉप को पहनें तो डायना पेंटी के लुक को ट्राई कर सकती हैं। वैसे जींस के साथ टॉप को टक कर पहनना थोडा मुश्किल होता है। क्योंकि ये बाहर निकल आता है। ऐसे में आप बॉडीसूट को आसानी से पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। साथ ही आप इसमें साइड कट के जरिए वेस्ट भी शोऑफ कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डायना पेंटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
डायना पेंटी की तरह ब्वॉयफ्रेंड जींस के साथ बॉडीसूट और उस पर लांग ब्लेजर को मैच कर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। डायना का ये लुक काफी शानदार है। जिसे आसानी से कॉपी किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉडीसूट को अलग तरह से स्टाइल करने के मामले में करीना कपूर भी काफी आगे हैं। पिछले दिनों लूज फिटेड जींस के साथ लाल रंग के लेटेक्स के बॉडीसूट में उनका ग्लैमरस लुक नजर आया था। वहीं इससे पहले भी वो कई मौकों पर बॉडीसूट को स्कर्ट से लेकर फ्लेयर्ड पैंट तक के साथ ट्राई कर चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।