फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने छोटी सी ड्रेस पहन काउच पर यूं दिए पोज, देखने वाले हुए दीवाने

Sun, 27 Mar 2022 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor create oomph in red and black short dress attend manish malhotra show in lakme fashion week
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर उन स्टार किड्स में शामिल हैं। जो अपने स्टाइल से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। फिल्मों में अक्सर सीधी सादी लड़की का रोल प्ले करती हों। लेकिन असल जिंदगी में वो ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों में ही नजर आती हैं। अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर फैंस को इंप्रेस करने वाली जान्हवी एक बार फिर सबका दिल चुरा रही हैं। 

janhvi kapoor create oomph in red and black short dress attend manish malhotra show in lakme fashion week
janhvi kapoor - फोटो : instagram

दरअसल, जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो अपने टोंड लेग्स को फ्लांट करते दिख रही हैं। जान्हवी कपूर दिल्ली में हो रहे लैक्मे फैशन वीक में खास मेहमान बनकर पहुची थीं। जहां पर वो मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में पहली बार रैंप पर उतरी बहन शनाया कपूर को चियर करते दिखीं। इस शो में जाने के लिए जान्हवी ने बिल्कुल स्टाइलिश और हटके कपड़ों को चुना था। 

janhvi kapoor create oomph in red and black short dress attend manish malhotra show in lakme fashion week
janhvi kapoor - फोटो : instagram

लैक्मे फैशन वीक में खास मेहमान बनकर पहुंची जान्हवी ने बिल्कुल शार्ट ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी लेंथ काफी कम थी। वहीं बोल्ड प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ड्रेस का ब्लैक बेस था। जिसके ऊपर रेड एंड ब्लैक कलर की हैंड कट एंब्रायडरी की गई थी। जिस पर सिकुइन स्ट्राइप्स को उकेरा गया था। वहीं इस ड्रेस की बॉडीफिटिंग जान्हवी के स्लिम फिगर को दिखाने के लिए काफी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor create oomph in red and black short dress attend manish malhotra show in lakme fashion week
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी ने इस प्लजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव शार्ट ड्रेस में अपने टोंड लेग्स फ्लांट किए। इसके साथ ही ये ड्रेस बिल्कुल स्ट्रेट कट थी। इतनी छोटी सी ड्रेस पहन जान्हवी काउच पर लेटकर पोज दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है। वहीं इस ब्लिंगी सी पार्टी ड्रेस को जान्हवी ने बिल्कुल मिनिमम मेकअप और एक्सेसरीज के साथ फ्लांट किया था। 

विज्ञापन
janhvi kapoor create oomph in red and black short dress attend manish malhotra show in lakme fashion week
janhvi kapoor - फोटो : instagram

कानों में हूप ईयररिंग्स के साथ आंखों के मेकअप को अच्छी तरह से डिफाइन किया गया था। जबकि चिक्स और लिप्स को मिनिमम टच दिया गया था। हालांकि जान्हवी के ग्लॉसी लिप्स काफी खूबसूरत लग रहे थे और उनकी स्टाइल को और परफेक्ट बना रहे थे। जान्हवी ने इस आउटफिट के साथ मिड पार्टीशन के साथ बालों को स्लीक बन में बांध रखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed