कांस फिल्म फेस्टिवल जल्दी ही आयोजित होने वाला है। जिसमे दुनियाभर के सितारे शिरकत करते हैं। वहीं इस बार भी कांस में बॉलीवुड की हसीनाएं रेड कार्पेट पर जादू दिखाएंगी। जिसमे दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय, पूजा हेगड़े और हिना खान शामिल हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में हर साल बीटाउन हसीनाएं बेहतरीन लुक्स में नजर आती हैं। लेकिन कांस के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साड़ी पहन कर भी अपना स्टाइलिश लुक दिखाया। तो चलिए देखें अब तक कौन-कौन सी एक्ट्रेस साड़ी पहन रेड कार्पेट पर हर किसी को इंप्रेस कर चुकी हैं।
Cannes 2022: कांस के रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने साड़ी पहन दिखाया था जलवा, ऐश्वर्या राय ही नहीं ये एक्ट्रेस भी है लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पूरी दुनिया देखती है। वहीं उनकी फैशन च्वॉइस भी इस रेड कार्पेट पर नजर आती है। जिसे हर कोई देखता ही रह जाता है। लेकिन कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय ने पीले रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिसे डिजाइनर नीता लुला ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही वो ग्रीन रंग की साड़ी में भी रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। जबकि गोल्डन कलर की सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई साड़ी में ऐश्वर्या हर बार सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई थीं।
दीपिका पादुकोण ने भी पहली बार कांस के रेड कार्पेट पर चलने के लिए छह गज लंबी साड़ी को ही चुना था। क्रीम एंड गोल्डन कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर 2010 में शामिल हुई थीं।
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने कांस के रेड कार्पेट पर साड़ी को सबसे अलग और स्टाइलिश अंदाज में पहना था। जिसमे उनकी नथ वाला लुक तो हर किसी को याद होगा। जिसमे वो गोल्ड एंड व्हाइट कलर की अनामिका खन्ना की साड़ी में रेडी हुई थीं। जिसे सोनम कपूर ने जैकेट और नथ के साथ पेयर किया था।
वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में सोनम नीले रंग की स्कल्पचर साड़ी को पहने रेडी हूई थी। जिसे उन्होंने साइड बन के साथ पेयर किया था।