शादी के मौके पर हर लड़की खूब सजना संवरना चाहती है। उन्हें लगता है कि वो भीड़ में सबसे अलग दिखें लेकिन कई बार अलग दिखने के चक्कर में गड़बड़ हो जाती है। शादी के मौके पर संगीत से लेकर रिसेप्शन पार्टी के मौके के लिए कपड़ों से लेकर मेकअप तक तय करने पड़ते हैं। जिसमें कई बार दुविधा की वजह से सब खराब हो जाता है। शादी के हर फंक्शन के लुक यादगार रहें इसके लिए कुछ आइडिया हम लेकर आएं हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण के ये लुक रिसेप्शन पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
दीपिका पादुकोण-अनुष्का शर्मा तक के इन लुक्स से ले सकती हैं टिप्स, रिसेप्शन पार्टी के लिए हैं परफेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ सात फेरे इटली में लिए थे। उसके बाद भारत आकर दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन किया था। जिसमें अनुष्का शर्मा के हर लुक बेहद खास थे। दिल्ली में हुए रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार अनुष्का का लुक किसी भी इंडियन ब्राइड को पसंद आएगा। लाल और गोल्डन जरी की बनारसी साड़ी के साथ मांग में लाल सिंदूर और लो बन जिसमें गजरा लगा है, के साथ इसे कंप्लीट लुक दिया गया था। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो केवल हैवी नेकपीस और ईयररिंग के साथ हाथों में लाल चूड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। अगर शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी के लिए ट्रेडिशनल इंडियन लुक चाहिए तो अनुष्का शर्मा का ये लुक हर लड़की को जरूर पसंद आएगा।
दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद बैंगलुरू में हुए रिसेप्शन में साड़ी कैरी की थी। गोल्डन साड़ी संग सफेद फुल स्लीव ब्लाउज पहने दीपिका काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। बात करें मेकअप की तो मरून लिपस्टिक और माथे पर लाल बिंदी के साथ सिंदूर और कोहल आई मेकअप के साथ ट्रेडिशनल लुक दिया गया था। जिसे बालों में गजरे और चोकर नेकपीस के साथ पूरा किया गया था। दीपिका का ये लुक भी रिसेप्शन पार्टी के लिए काफी लाजवाब है। जिसे कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है।