दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश हैं और उनका अंदाज हर बार अलग सा नजर आता है। अपने स्टाइल सेंस से वो फैंस के दिलों में जगह बनाने में भी कामयाब होती हैं। इस बार रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स 2020 के लिए तैयार हुईं दीपिका का लुक भी कुछ हटके था लेकिन उनके फैंस इस लुक को कुछ ज्यादा पसंद नहीं कर रहें हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड की ड्रेस को कैरी करने के बाद भी लोग उनको ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहें हैं। तो चलिए देखें रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स शो के लिए तैयार दीपिका की कुछ खास तस्वीरें।
बोल्ड लुक के बाद स्कार्फ पहने नजर आईं दीपिका पादुकोण, फैंस को नहीं पसंद आया स्टाइल और बोल दिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रेडियो मिर्ची अवार्ड शो के लिए दीपिका पादुकोण काले रंग के आउटफिट में पहुंची थीं। जिसमें टाइट बॉटम और ब्लेजर था। जिसके साथ एक स्कार्फ जुड़ा हुआ था। दीपिका के इस लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani) on
ऑल ब्लैक लुक के साथ दीपिका ने न्यूड मेकअप किया था। जिसे देखकर लोग उन्हें थका हुआ कह रहें हैं। साथ ही उनकी ड्रेस में लगे स्कार्फ को देखकर फैंस पसंद नहीं कर रहें हैं।
एक यूजर ने उनकी ड्रेस को देखकर कहा कि डिजास्टर ड्रेस जबकि दूसरा यूजर उनके स्कार्फ को देखकर उसे घूंघट बता रहें हैं। दीपिका पादुकोण की ये ड्रेस काफी महंगी है और हाउस ऑफ पिक्सल्स की Balmain की डिजाइनर ड्रेस है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण एक दिन पहले ही फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने काले रंग का बॉडीकॉन गाउन पहना था जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। हांलाकि दीपिका के इतने खूबसूरत लुक के बावजूद लोग उनके मेकअप को लेकर ट्रोल कर रहे थे।