{"_id":"631adc187fe1c860a93eb710","slug":"delhi-crime-actress-shefali-shah-look-simply-gorgeous-at-50-take-inspiration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: OTT पर इस तरह दिखने वाली शेफाली शाह असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: OTT पर इस तरह दिखने वाली शेफाली शाह असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी प्लेटफार्म पर कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वजह है इनकी एक्टिंग। इसी लिस्ट में शामिल नाम है शेफाली शाह का। जो कि इन दिनों ओटीटी से सीधे फैंस के दिलों में उतर गई हैं। हालांकि असल जिंदगी में वो बेहद स्टाइलिश हैं। अगर आप 50 की उम्र में पहुंच गई हैं। और सोचती हैं कि सिंपल लुक में भला कैसे स्टाइलिश दिख सकते हैं। तो आप शेफाली शाह के इन लुक से इंस्पेरिशन ले सकती हैं। तो चलिए देखें शेफाली शाह के ऐसे ही कुछ स्टाइलिश एंड सिंपल लुक। जिन्हें आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।
2 of 6
shefali shah
- फोटो : instagram
अगर आप 50 की उम्र में पहुंच चुकी हैं। साड़ी में भी चाहती हैं परफेक्ट लुक। तो शेफाली शाह के इस लुक को फॉलो करें। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्ट्रिप वाली लाइट वेट साड़ी को मैच किया गया है। जिसे आप फॉर्मल लुक में ट्राई कर सकती हैं। वहीं मेकअप भी बेहद ड्यूई रखा गया है। जिसके साथ डार्क लिप कलर को मैच किया गया है। वहीं कानों में झुमके इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।
3 of 6
shefali shah
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप त्योहारों के सीजन में तैयार हो रही हैं तो शेफाली शाह की तरह बालों में गजरा और झुमके पहनना ना भूलें। जबकि साड़ी को लाइटवेट रखा गया है। वी नेकलाइन और हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ ऑर्गेंजा की प्लेन डार्क शेड की साड़ी को शेफाली ने चुना है। जो कि परफेक्ट फेस्टिवल लुक दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shefali shah
- फोटो : instagram
अगर आप वेस्टर्न वियर कैरी करती हैं। लेकिन उम्र के हिसाब से नहीं समझ पा रहीं कि किस तरह से रेडी हों। तो शेफाली शाह का लुक बस रीक्रिएट करें। वाइड लेंग हाई वेस्ट पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ श्रग को मैच किया गया है। हालांकि क्रॉप टॉप का साइज काफी परफेक्ट दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
shefali shah
- फोटो : instagram
अगर आप हाई पोनीटेल बनाने से कतराती हैं। और सोचती हैं कि ये तो यंगस्टर्स का लुक है। तो शेफाली शाह की तरह रेडी हों। लांग लेंथ कुर्ते के साथ दुपट्टा कंधे पर डाले शेफाली ने फ्रंट पफ के साथ हाई पोनीटेल बनाई है। वहीं कानों में पर्ल स्टड खूबसूरत लग रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।