फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किराए पर लहंगा: दिल्ली की इन जगहों पर मिलेगा सस्ता ब्राइडल लहंगा, कम पैसों में पहन सकेंगी डिजाइनर आउटफिट

Wed, 24 Nov 2021 03:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Nov 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Designer Bridal lehenga For Rent in Delhi fashion rental Stores
किराए पर ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/flyrobe/

शादी सीजन चल रहा है। शादी में हर दुल्हन खूबसूरत और सबसे अलग लुक की चाह रखती है। ऐसे में लड़कियां अपने ब्राइडल लहंगे पर लाखों रुपए तक खर्च करती हैं। हालांकि भारी भरकम डिजाइनर लहंगे पर इतने पैसे खर्च करने के बाद आप अपने उसी ब्राइडल लहंगे को शादी के बाद उतना नहीं पहन पाते। लहंगा आपके वार्डरोब में रखा रखा खराब हो जाता है। वहीं कई बार कुछ शादियों का बजट इतना नहीं होता कि लड़कियां महंगा लहंगा खरीद सकें। अब इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने के लिए आप अपनी शादी का लहंगा किराए पर ले सकती हैं। कम पैसों में डिजाइनर ब्राइडल लहंगे किराए पर मिल जाते हैं, जिन्हें पहनकर आपको ट्रेंडी लुक भी मिलेगा और पैसे भी अधिक नहीं लगेंगे। अगर आप सोच रहें हैं कि कम कीमत में स्टाइलिश ब्राइडल लहंगे कहां से रेंट पर ले सकते हैं तो दिल्ली में कई ऐसे स्टोर हैं जो आपको ये सर्विस उपलब्ध कराएंगे। चलिए जानते हैं दिल्ली के फेमस स्टोर, जहां मिलेगा रेंट पर ब्राइडल लहंगा। 

Designer Bridal lehenga For Rent in Delhi fashion rental Stores
किराए पर ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/sarya12

फ्लाईरोब स्टोर

नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में एफ-134 में फ्लाईरोब स्टोर स्थित हैं। इस स्टोर में आपको बजट में किराएं पर ब्राइडल लहंगा मिल जाएगा। भारी भरकम ट्रेडिशनल लहंगे से लेकर इंडो वेस्टर्न फ्यूजन आउटफिट्स तक यहां कई तरह के ड्रेस कम पैसों में उपलब्ध हैं। कई बड़े डिजाइनर्स के लहंगे, जिन्हें आपने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को कैरी किए हुए देखा है, भी आप अपने बजट में पा सकते हैं। यहां लगभग 5000 तक की कीमत में आसानी से आपको लहंगा मिल सकता है। 

Designer Bridal lehenga For Rent in Delhi fashion rental Stores
किराए पर ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/weddingwireindia

डेट दे रैंप

दिल्ली के डिफेंस काॅलोनी के डी ब्लाॅक में डेट दे रैंप स्टोर है। इस स्टोर में फैशनेबल और ट्रेंडी रेंटल लहंगों के कई कलेक्शन उपलब्ध हैं। यहां डिजाइनर कपड़ें आपके बजट में हैं। इस स्टोर में ब्राइडल कलेक्शन के लहंगे 3000 से 6000 तक मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Designer Bridal lehenga For Rent in Delhi fashion rental Stores
किराए पर ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/ananyapanday

स्टेज 3 

नई दिल्ली के ही साधना एन्क्लेव, पंचशील पार्क के पास स्टेज 3 स्टोर हैं। यहां शादी से जुड़ी हर चीज आपको मिल जाएगी। ब्राइडल वियर भी इसी स्टोर में आपको आसानी से कम रेंट में भी मिल सकता है। कई बड़े डिजाइनरों के लहंगे आपको 3200 से लेकर 6000 कर कीमत पर मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
Designer Bridal lehenga For Rent in Delhi fashion rental Stores
- फोटो : Instagram/realhinakhan

रेंट अ क्लोसेट

नई दिल्ली के लाजपत नगर में ए ब्लाॅक, बीकानेरवाला के पास रेंट अ क्लोसेट नाम का फैशन रेंटल स्टोर है। इस स्टोर में ब्राइडल वियर किराए पर मिलते हैं। शादी के जोड़े से लेकर पार्टी वियर ड्रेसेज तक यहां से किराए पर ली जा सकती हैं। शादी के डिजाइनर लहंगों की कीमत 4000 रुपए से शुरु होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed