फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Affordable Jewellery: बजट टाइट है? कोई बात नहीं ! कम पैसे खर्च करके आप खरीद सकते हैं ये 5 गहने

Fri, 10 Oct 2025 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

Affordable Jewellery Designs to Buy on Dhanteras: अगर आप धनतेरस पर कुछ सोने या चांदी का खरीदना चाहते हैं लेकिन आपकी जेब आपका साथ नहीं दे रही तो यहां कुछ सस्ते गहनों के विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Affordable Gold Designs to Buy on Dhanteras
कम पैसे खर्च करके आप खरीद सकते हैं ये 5 गहने - फोटो : अमर उजाला
Affordable Jewellery  Designs to Buy on Dhanteras: धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी या पीतल जैसी धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार मन तो करता है कुछ नया खरीदने का, पर बजट हाथ थाम लेता है। खासतौर पर अभी जब सोना और चांदी के दाम आसमान को छू रहे हैं।


अगर आपकी जेब में इस बार ज्यादा पैसे नहीं तो भी अपना मन मारने की जरूरत नहीं है। बाजार में अब ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे गहनों के कुछ ऐसे किफायती विकल्पों के बारे में, जिन्हें आप धनतेरस के मौके सस्ते दामों में खरीदकर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। 
Dhanteras 2025 Affordable Gold Designs to Buy on Dhanteras
सोने का पेंडेट - फोटो : instagram

सोने का पेंडेट

सोने की चेन तो काफी महंगी आती है, लेकिन इसमें डाले जाने वाला पैंडेट आप कम दाम में खरीद सकते हैं। कई जगहों पर तो सिर्फ आधे ग्राम में गोल्ड का पेंडेट बेहद आसानी से मिल जाएगा। इतना हल्का नहीं लेना है तो एक ग्राम सोने के साथ पैंडेट तैयार कराएं। 

Dhanteras 2025 Affordable Gold Designs to Buy on Dhanteras
सोने की अंगूठी - फोटो : adobe stock

सोने की अंगूठी

सोने का पैंडेंट नहीं खरीदना है तो आप सोने की अंगूठी भी खरीद सकते हैं। मजह एक से दो ग्राम सोने में अंगूठी की अच्छी डिजाइन मिल जाती है। भले ही ये देखने में थोड़ी हल्की होगी, लेकिन है तो ये सोना ही। अभी इसे खरीदकर रख लें, भले ही बाद में जब आपके पास पैसे हों तो इसे बदलकर नयी अंगूठी खरीद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Affordable Gold Designs to Buy on Dhanteras
नोज पिन - फोटो : Instagram

नोज पिन

डायमंड वाली नोज पिन तो महंगी आती है। ऐसे में सिंपल गोल्ड वाली नोज रिंग अपने घर की किसी महिला के लिए खरीद सकते हैं। गोल्ड की नोज पिन देखने में कमाल की लगती है। इसे आप महज दो से तीन हजार रुपये में भी आसानी से खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Affordable Gold Designs to Buy on Dhanteras
चांदी का ब्रेसलेट - फोटो : instagram
चांदी का ब्रेसलेट

हाथों में ही पहनने के लिए ही कुछ खरीदना है लेकिन अंगूठी नहीं लेनी तो आप चांदी का ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। सिंपल से चेन वाले ब्रेसलेट आपको 10 से 20 ग्राम चांदी में मिल जाएंगे। इसे खरीदने के लिए आपको 2-3 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed