{"_id":"621362be979d93264a010112","slug":"difference-between-sharara-and-gharara-must-know-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: शरारा और गरारा में होता है ये खास अंतर, आपको भी जरूर जानना चाहिए","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: शरारा और गरारा में होता है ये खास अंतर, आपको भी जरूर जानना चाहिए
इन दिनों शरारा और गरारा काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जिसे एक्ट्रेस और सेलिब्रेटी से लेकर आम लड़कियां तक पहन रही हैं। वैसे तो शरारा और गरारा के साथ कुर्ती को मैच किया जाता है। वहीं ये दोनों की आउटफिट एक जैसे दिखते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इन दोनों के बीच क्या अंतर होता है। जो इसे अलग करता है। तो चलिए जानें क्या है शरारा और गरार के बीच अंतर।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
शरारा को ज्यादातर मुगल काल की ड्रेस माना जाता है। शरारा एक पैंट स्टाइल बॉटम वियर होता है। जो कमर की तरफ से अच्छी फिटिंग के साथ नीचे की तरफ फ्लेयर या घेरदार होता है। शरारे को क्रॉप टॉप या फिर ब्लाउज के साथ भी पहना जा सकता है।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram/sukritigrover
ज्यादातर महिलाएं इसे शादी, पार्टी जैसे समारोह में पहनना पसंद करती हैं। ये मॉडर्न लुक के साथ ही देसी लुक भी देता है। वहीं इस शरारे को एलिगेंट लुक के लिए छोटे से कुर्ते के साथ भी पहना जा सकता है। बॉलीवुड में शरारे का फैशन काफी पुराने समय से है। मीना कुमारी और साधना के साथ दूसरी कई सारी एक्ट्रेस शरारे को पहने पर्दे पर दिखीं। जिसके बाद ये शरारा काफी ज्यादा चलन में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर का शरारा लुक
- फोटो : instagram
वहीं बीटाउन की नई हसीनाएं दीपिका पादुकोण. सारा अली खान और करीना तक शरारे के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ चुकी हैं।
जबकि गरारा भी नवाबों के समय का ही कपड़ा है। जिसे नवाबी पोषाक माना जाता था। इसमे पायजामा घुटने तक फिट और उसके नीचे काफी घेरदार होता है। वहीं इसके घुटने पर गोटा या फिर जरी का काम होता है। जिससे ये दो भाग में दिखता है। गरारे के साथ घुटने तक की लंबाई के ही कुर्ते या फिर उससे छोटे कुर्ते पहने जा सकते हैं। आज के समय में गरारे किसी भी कपड़े से बना दिए जाते हों लेकिन पुराने समय में केवल रेशम के कपड़े का ही इस्तेमाल गरारा बनाने के लिए किया जाता था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।