बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आता है। लेकिन बीटाउन की न्यू डीवाज साड़ी में भी ग्लैमरस दिखती हैं। इसका कारण है ड्रैपिंग स्टाइल। अलग तरीके से साड़ी बांधने की स्टाइल की वजह से उनके लुक में चार चांद लगता है और वो फैंस की चहेती बन जाती है। साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में बांधने के मामले में अब केवल शिल्पा शेट्टी नहीं रह गई हैं। जान्हवी कपूर से लेकर कृति सेनन भी साड़ी को हटके लुक में पहन इंप्रेसिव लुक में नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
साड़ी के साथ करना है एक्सपेरिमेंट तो ट्राई करें जान्हवी कपूर-कृति सेनन की ये स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सबसे मशहूर शिमरी साड़ी को जान्हवी कपूर ने भी पहना। पर्पल कलर की शिमरी साड़ी को स्ट्राइप वाले ब्लाउज के साथ पहनी जान्हवी काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं साड़ी का ड्रैपिंग स्टाइल भी काफी अलग और हटके है।
वहीं कृति सेनन का ये कंटेपरेरी लुक भी कुछ कम खूबसूरत नही है। रफल साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज के साथ कृति इस पीली साड़ी में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।
कटरीना की इस पिंक फ्लोरल साड़ी को साड़ी के फैंस कैसे मिस कर सकते हैं। फुल स्लीव ब्लाउड और सब्यसाची की साड़ी को ग्लैम लुक देने के लिए मैचिंग बैल्ट के साथ टीमअप किया गया है।
काजोल ने साड़ी को हटके लुक देने के लिए इसे मैचिंग श्रग के साथ टीमअप किया है। जो साड़ी के बोरिंग लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी है। तो इस फेस्टिव सीजन में किसी भी पुरानी साड़ी को इस नए और शानदार स्टाइल में कैरी कर हर किसी की अटेंशन पा सकती हैं।