मलाइका अरोड़ा अपने फैशनेबल अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो उनका बोल्ड ग्लैमरस लुक हो या फिर भारतीय नारी का। हर बार वो अपनी स्टाइल से दीवाना बना देती हैं। लॉकडाउन के बाद से मलाइका अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में है। एक बार फिर मलाइका अपने खूबसूरत लुक में आजादी का जश्न मनाते नजर आईं।
सिल्वर लहंगे में मलाइका ने मनाया आजादी का जश्न, तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, टैलेंट शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आजादी के 74वें साल को मनाने के लिए पूरी थीम को स्पेशल रखा गया था। जिसमें गेस्ट बनकर सोनू सूद पहुंचे थे। वहीं मलाइका इस शो की शूटिंग के लिए सिल्वर कलर के खूबसूरत लहंगे में तैयार हुई थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए सिल्वर पफी लहंगे और एंब्रायडरी ब्लाउज में मलाइका का लुक स्टाइलिश था। स्ट्रैपी ब्लाउज में मलाइका हमेशा की तरह अपनी टोंड फिगर दिखाते नजर आ रही थीं।
वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो मिनिमम एक्सेसरीज में मलाइका केवल मांगटीका लगाए थीं। वहीं स्टेटमेंट मेकअप ड्यूई बेस और कोहल आईज के साथ न्यूड लिप्स में मलाइका का लुक इंप्रेसिव था। जबकि बालों में मिड पार्टीशन हेयर डू में सॉफ्ट कर्ल्स लुक को बेहद खास बना रहे थे।
टैलेंट शो के सेट पर एडवांस में मनाए गए आजादी के जश्न में मेहमान बनकर सोनू सूद पहुंचे थे। जहां पर दोनों ने मुन्नी बदनाम गाने पर डांस भी किया। बता दें मलाइका बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जो लॉकडाउन के बाद अपने काम पर लौट गई हैं। वो लगातार इस शो को जज कर रही हैं और फैंस को हर बार नए लुक के नजर आ रही हैं।
एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया ग्लैमरस लुक, बॉ़डीकॉन ड्रेस में शुरू की शूटिंग