करीना कपूर ने जब से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई है, वो काफी सुर्खियों में है। साथ ही लोग करीना की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान की स्टाइल को भी याद कर रहे हैं। जिसे बेगम खान ने काफी ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया था। अब एक बार फिर करीना के चेहरे पर वो ग्लो नजर आ रहा है। जिसकी लोग उम्मीद कर रहे हैं। इस बात की गवाह ये लेटेस्ट तस्वीर है, जो उन्होंने शूटिंग के दौरान खिंचवाई है।
प्रेग्नेंसी की खबर के बाद करीना कपूर के चेहरे पर दिखा नूर, इस डिजाइनर के आउटफिट में दिया पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना की ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है टीम के साथ वापसी, #कोविडशूट। जिससे पता चल रहा है कि करीना फिर से अपने काम में जुट गई हैं। करीना ने इस ग्लोइंग तस्वीर में सफेद रंग का चंदेरी सिल्क का कुर्ता पहन रखा है। जो डिजाइनर सुरीना चौधरी ने डिजाइन किया है। जिसमें करीना हमेशा की तरह रेडिएंट नजर आ रही हैं। साथ ही मिसेज खान ने इस कुर्ते को ऑर्गेंजा सिल्क दुपट्टे के साथ टीमअप किया है।
वहीं बात करें मेकअप की तो अपने सिग्नेचर मेकअप कोहल आईज, बेस मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ करीना ने बालों को ओपन रखा है। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वैसे करीना का ये सिंपल और एलिगेंट कुर्ता किसी भी लड़की की च्वॉइस बन सकता है।
A post shared by Sureena Chowdhri (@sureenachowdhri) on
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद इब्राहिम अली खान से लेकर ननद सोहा अली खान तक ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें-करीना कपूर ही नहीं इन एक्ट्रेसेज ने बेबी बंप के साथ किया था रैंप पर वॉक, खूब बटोरी थी सुर्खियां