फिल्म मलंग में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हिट जोड़ी बनाने के बाद दिशा पाटनी लॉकडाउन में घर पर वक्त बिता रही हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट भी करती रहती हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ जाता है। वैसे तो दिशा इनर वियर केल्विन क्लेन को अक्सर ही प्रमोट करते दिखती हैं। लेकिन उसके अलावा भी हमेशा वो बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की बिकनी की तस्वीर से एक बार फिर सबको अपना परफेक्ट फिगर दिखा रहीं दिशा एथिनिक लुक में भी कुछ कम हॉट नहीं दिखती हैं। साड़ी हो या लहंगा दोनों ही आउटफिट में वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं। तो आगे की स्लाइड में देखें दिशा पाटनी के एथिनिक लुक जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
बोल्ड लुक के साथ दिशा पाटनी ट्रेडिशनल लुक में भी ढाती हैं कहर, लहंगे संग इनर वियर पहन दिखाई थी ब्यूटी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 24 May 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
