सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ मनाया जन्मदिन और पहन लिए इतने बोल्ड कपड़े

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Jun 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
disha patani celebrate birthday with tiger shroff in white lace fabric bodysuit looks super glamorous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा पाटनी ने 13 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जिसमे उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी शामिल थीं। वहीं दिशा ने खुद बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसे देखते ही फैंस लाइक और कमेंट करने लगे। इन सेलिब्रेशन की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा दिशा के कपड़ों ने। दिशा ने अपने 28वें बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बेहद बोल्ड कपड़ों का चुनाव किया था। दिशा ज्यादातर मौकों पर ऐसे कपड़े पहने नजर आ जाती हैं। जिसमे उनकी फिट एंड स्लिम बॉडी नजर आए। हालांकि कई बार अपनी कैजुअल आउटिंग के लिए दिशा बॉस्केटबॉल शार्ट्स और स्लीपर में भी दिखती है। जिसे वो खासा पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें फैशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं। बस वो उन कपड़ों का चुनाव करती हैं जो उन्हें पसंद आते हैं। ये बात दिशा के लुक्स के साथ अक्सर ही देखने को मिलती है। हालांकि दिशा के आउटफिट में उनका बोल्ड लुक साफ नजर आता है। 

disha patani celebrate birthday with tiger shroff in white lace fabric bodysuit looks super glamorous
disha patani - फोटो : instagram

ऐसे में एक बार फिर दिशा की तस्वीरें फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नहीं थीं। दिशा ने जन्मदिन के लिए सफेदर रंग के लैस वाले बॉडीसूट का चुनाव किया था। जबकि साथ में रिप्ड वाश्ड ब्लू कलर की डेनिम जींस मैच की थी। दिशा ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जिस लैस वाले बॉडीसूट का चुनाव किया था। उसको कंफर्टेबल बनाने के लिए वो मैचिंग के इनरवियर को पहने दिखीं। वी नेकलाइन और स्ट्रैप वाली डिजाइन के साथ इसमे वेस्ट लाइन पर एस्मेट्रिक लुक दिया गया था। 

disha patani celebrate birthday with tiger shroff in white lace fabric bodysuit looks super glamorous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा का ये शियर फैब्रिक लैस वाला बॉडी सूट और रिप्ड जींस का कांबिनेशन बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। वहीं साथ में दिशा ने मेकअप भी काफी ग्लैमरस सा कर कर रखा था। जबकि बात करें ज्वैलरी की तो दिशा ने केवल ब्रेसलेट के साथ इसे मैच किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani celebrate birthday with tiger shroff in white lace fabric bodysuit looks super glamorous
disha patani - फोटो : instagram

न्यूड टोन मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ दिशा का मेकअप भी काफी शानदार था। जो इस सुपर ग्लैमरस लुक के साथ पूरी तरह से मैच कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का लुक भी इस तस्वीरों में शानदार नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
disha patani celebrate birthday with tiger shroff in white lace fabric bodysuit looks super glamorous
दिशा पाटनी - फोटो : Insatagram- @dishapatani

वैसे बता दें कि दिशा इन दिनों बॉडीसूट को जींस वियर के साथ पेयर करते नजर आ रही हैं। जिसमे उनकी फिट बॉडी फ्लांट करने में मदद मिलती है। वहीं ये लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed