सब्सक्राइब करें

तारा सुतारिया छोटी स्कर्ट पहन निकलीं घर से बाहर, लंबे समय बाद नजर आया सुपर गॉर्जियस लुक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Jun 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
tara sutaria super gorgeous look in polka dot mini skirt with bustier top flaunts toned legs
tara sutaria - फोटो : instagram

तारा सुतारिया लंबे समय बाद घर से बाहर नजर आईं। मुंबई में लगे लॉकडाउन के बाद से ही वो कैमरे की नजर से दूर थीं। लेकिन इस लंबे इंतजार के बाद वो जैसे ही कैमरे के लेंस में कैद हुईं। उनके सुपर गॉर्जियस लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया। छोटी स्कर्ट के साथ वो टोंड लेग्स फ्लांट करते दिखीं। तारा ने अपने इस खास लुक से फैंस को सरप्राईज कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि तारा सुतारिया बीटाउन की न्यू डीवा में से एक हैं। इसके साथ ही फैशन के मामले में वो बिल्कुल ही अलग जगह रखती हैं। जिसमे उनके सुपर ग्लैमरस लुक से लेकर देसी अंदाज तक शामिल हैं। पार्टी से लेकर इवेंट तक में जहां वो बिल्कुल बोल्ड और बिंदास आउटफिट के साथ हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। तो वहीं उनके ट्रेडिशनल कपड़ों में आए फोटोशूट बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। तारा ट्यूब टॉप के साथ अक्सर ही बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख ही जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने आउटिंग के लिए बिल्कुल ही सेसी लुक का चुनाव किया है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 

tara sutaria super gorgeous look in polka dot mini skirt with bustier top flaunts toned legs
tara sutaria - फोटो : instagram

तारा सुतारिया काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं थीं। इस दौरान उनका सेक्सी लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो गया। तारा ने इस आउटिंग के लिए सफेद रंग के को-आर्ड सेट स्कर्ट और टॉप का चुनाव किया था। जिस पर भूरे रंग के पोल्का डॉट बने थे। माइक्रो स्कर्ट की वेस्ट लाइन के नीचे की ओर फ्रिल डिजाइन दी गई थी। जो तारा को प्रिंसेज लुक दे रही थी। वहीं साथ में टॉप भी मैचिंग का था। 

tara sutaria super gorgeous look in polka dot mini skirt with bustier top flaunts toned legs
tara sutaria - फोटो : instagram

बस्टियर टॉप की डीप नेकलाइन और क्रॉप लुक काफी हॉट लुक दे रहा था। इस टॉप पर ब्रॉड स्ट्रैप भी लगी थी। कुल मिलाकर ये क्रॉप टॉप और माइक्रो स्कर्ट तारा को पूरी तरह से बोल्ड लुक देने का काम कर रहा था। जिसमे तारा अपने टोंड लेग्स भी फ्लांट कर पा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tara sutaria super gorgeous look in polka dot mini skirt with bustier top flaunts toned legs
tara sutaria - फोटो : instagram fan page

तारा ने इस लुक पर अधिक फोकस करने के लिए न्यूड शेड के फ्लैट्स का चुनाव किया था। जिसके साथ ही उनकी ड्रेस पर ही हर किसी की निगाहें जा रही थीं। तारा के इस ओवरऑल लुक में उनकी पूरी फिगर शानदार तरीके से फ्लांट हो रही थी। वहीं तारा ने चेहरे पर मास्क और मेसी हेयर के साथ इस लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही तारा हाथों में दो हैंडबैग के साथ नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
tara sutaria super gorgeous look in polka dot mini skirt with bustier top flaunts toned legs
tara sutaria - फोटो : instagram

बता दें कि इन दिनों तारा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए शूट किया गया है। इन तस्वीर में तारा बिना पैंट के ओवर साइज शर्ट के पोज दे रही हैं। वहीं साथ में टैन ब्राउन कलर के बूट् भी पहन रखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed