फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani: डीप नेकलाइन गाउन में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची दिशा पाटनी, फिटिंग थी बेहद टाइट

Wed, 13 Jul 2022 05:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
disha patani red and nude shade strapless gown for ek villain returns promotion look extremely gorgeous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वैसे तो दिशा बोल्ड लुक के लिए किसी मौके के इंतजार में नहीं रहती। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही उनका बोल्ड एंड सिजलिंग लुक दिखता ही रहता है। बिकिनी से लेकर मिनी ड्रेसेज में वो अक्सर ही अपनी स्लिम फिगर को फ्लांट करते रहती हैं। वहीं फिल्म के प्रमोशन में उनका फैशनेबल अंदाज देखने को मिल रहा है। 

disha patani red and nude shade strapless gown for ek villain returns promotion look extremely gorgeous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए इवेंट में पहुंची थीं। जहां उनके साथ को-स्टार अर्जुन कपूर भी थे। इस इवेंट के लिए दिशा ने रेड एंड न्यूड सेड के गाउन को चुना था। जो कि बेहद ग्लैमरस था। वहीं इस गाउन में उनका खूबसूरत लुक भी सामने आया। दिशा ने इस गाउन को बेहद बोल्ड अंदाज में कैरी किया था। डीप प्लजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपलेस डिजाइन के गाउन में दिशा जबरदस्त हॉट दिख रही थीं। 

disha patani red and nude shade strapless gown for ek villain returns promotion look extremely gorgeous
disha patani - फोटो : instagram

वहीं इस गाउन की टाइट फिटिंग दिशा की स्लिम फिगर को भी आसानी से फ्लांट कर रही थी। बात करें गाउन की डिजाइन की तो रेड कलर के शियर फैब्रिक पर थ्रेड एंब्रायडरी की गई थी। फ्लोरल पैटर्न पर शिमरी और सिकुइन वर्क था। जिसके साथ बैकडॉप में न्यूड शेड कलर का इस्तेमाल किया गया था। जिससे इस स्वीटहार्ट नेकलाइन और फ्लोरलेंथ गाउन का शानदार लुक देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani red and nude shade strapless gown for ek villain returns promotion look extremely gorgeous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा ने इस बॉडी फिटिंग न्यूड शेड गाउन को मरून शेड की लिपस्टिक और कानों में सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। जिसके साथ स्लीक ब्रेसलेट और स्टेटमेंट रिंग शामिल है। वहीं न्यूड शेड की स्ट्रैपी पम्प्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया था। दिशा ने इस गाउन के साथ बालों को साइड वेवी सॉफ्ट कर्ल लुक में रखा था। 

विज्ञापन
disha patani red and nude shade strapless gown for ek villain returns promotion look extremely gorgeous
disha patani - फोटो : instagram

दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनके साथ अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम भी हैं। इन दिनों दिशा इसी फिल्म के प्रमोशन में सुपर ग्लैमरस लुक में एक के बाद एक नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed