बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों के लुक और खूबसूरती के तो कई लोग कायल होंगे लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसी भी अदाकारा हैं जिनका बच्चा है, फिर भी वह अपने लुक और स्टाइल से बी टाउन की हसीनाओं को टक्कर देती रहती हैं। हम बात कर रहे हैं लगभग 40 साल की दिव्या खोसला कुमार की। दिव्या खोसला कुमार की खूबसूरती के सामने उनकी उम्र तक मात खा जाती हैं। उनका स्लिम फिगर और स्टाइल देख कोई भी धोखा खा जाएं कि वह शादीशुदा मां हैं या बच्चे की मां हैं। इतना ही नहीं बी टाउन की बड़ी एक्ट्रेस जैसे मलाइका और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों को भी दिव्या खोसला ने अपने फैशन सेंस से टक्कर दी हैं। दिव्या का ड्रेसिंग स्टाइल कमाल का है। बात उनके मेकअप, हेयर स्टाइल या ओवरऑल लुक की करें तो भी दिव्या खोसला का जवाब नहीं। हाल ही में उनका ट्रेडिशनल लुक सामने आया। जिसमें दिव्या किसी परी के जैसी लग रही हैं। उनका लुक और ग्लैमर देख लोग उनके फैन बनने पर मजबूर हो जाएंगे। चलिए देखते हैं दिव्या खोसला कुमार का पारंपरिक लहंगा लुक, जिसमें एक्ट्रेस लग रहीं बेहद ग्लैमरस।
पारंपरिक लुक में नजर आईं दिव्या खोसला कुमार, सफेद लहंगे में लग रहीं बला की खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन