फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ऐसे कैरी करें जैकेट, साड़ी से लेकर सूट तक में लगेंगे स्टाइलिश

Thu, 11 Nov 2021 11:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Nov 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Jacket with Traditional Dresses
ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जैकेट - फोटो : instagram/jacquelinef143

सर्दियां आ गई हैं। ऐसे में आप अपने परिधान के साथ जैकेट या कोट जैसे गर्म कपड़ो को टीमअप करते हैं। आप वेस्टर्न वियर जैसे जींस टॉप या ड्रेस के साथ आसानी से जैकेट पेयर कर लेते हैं लेकिन बात जब पारंपरिक कपड़ों की आती है तो साड़ी या सलवार सूट आदि पर जैकेट पहनने के बारे में आप सोचते हैं। हालांकि इंडियन या एथनिक कपड़ो के साथ भी जैकेट आसानी से कैरी कर सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश भी बनाता है और किसी पार्टी फंक्शन में ट्रेंडी लुक भी देता है। अगर आप इस सर्दी किसी शादी पार्टी में शामिल होने वाली हैं और कार्यक्रम में एथनिक ड्रेस जैसे साड़ी, प्लाजो सूट, गाउन आदि पहनने की सोच रही हैं लेकिन उसके साथ शाॅल या स्वेटर कैरी नहीं करना चाहती तो अपनी ड्रेस के साथ जैकेट पेयर करें। अगली स्लाइड्स में आपको दिए जा रहे हैं एथनिक कपड़ो के साथ जैकेट पहनने के स्टाइलिश टिप्स।

 

Fashion Tips To Wear Jacket with Traditional Dresses
ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जैकेट - फोटो : instagram/keerthysureshofficial

साड़ी पर जैकेट काफी स्टाइलिश लगता है। साउथ सिनेमा की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने मस्टर्ड कलर की कसावु साड़ी पर जैकेट को पेयर किया है, जिसने उनके पारंपरिक लुक को माॅडर्न टच दिया है। कीर्ति सुरेश ने सिल्क की मैचिंग लॉन्ग जैकेट पहनी हुई है। इस जैकेट में फुल फ्रिल स्लीव्स और बेल्ट एड है। 

Fashion Tips To Wear Jacket with Traditional Dresses
ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जैकेट - फोटो : instagram/officialraveenatandon

आप शरारा या प्लाजो सूट के साथ भी जैकेट पहन सकते हैं। आप कल क्राॅप टाॅप के साथ शरारा व प्लाजो ट्रेंड में है। आप अपने टाॅप पर जैकेट पहनें। इस तरह से आपका लुक क्लासी लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Jacket with Traditional Dresses
ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जैकेट - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

आप अपने किसी भी कुर्ता सेट या सलवार सूट के साथ भी जैकेट को पेयर कर सकती हैं। अगर आप पार्टी के लिए कोई एथनिक सूट पहन रही हैं तो एम्ब्रायडरी वाले जैकेट को पहनें। आपका सूट हैवी पैटर्न का हो तो हल्के जैकेट पहन सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा पेयर करने की जरूरत नहीं। ऑफिस या कॉलेज के लिए तैयार हो रही हैं और कोई साधारण कुर्ता सेट पहन रही हैं तो डेनिम के जैकेट के साथ अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं।   

 

विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Jacket with Traditional Dresses
ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जैकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लहंगे के साथ भी आप जैकेट पेयर कर सकती हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने डीप नेक कट चोली के साथ जैकेट पेयर की है। उनके जैकेट में हैवी एंब्रॉयडरी की गई है। आप आपने किसी भी लहंगे पर जैकेट पेयर करें। अगर चोली प्लेन है तो हैवी वर्क वाला जैकेट पहने या अगर चोली डिजाइनर और वर्क वाली है तो उस पर प्लेन जैकेट कैरी करें। आप कंट्रास्ट रंग के जैकेट को भी टीमअप कर सकती हैं। इतना ही नहीं लॉन्ग या शार्ट जैकेट का विकल्प भी अपना सकते हैं।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed