हर महिला साड़ी में स्टाइलिश और आकर्षक लगती है। सेलेब्स लेकर आम महिलाएं सभी खास मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसी वजह होती है साड़ी में उनका लुक अधिक प्रभावी लगना। हालांकि सेलेब्स डिजाइनर और महंगी महंगी साड़ियों से खुद को स्टाइल करते हैं लेकिन साधारण परिवेश की महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा महंगी और डिजाइनर साड़ियां पहनना बजट से बाहर होता है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि वह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह का लुक नहीं ले सकती। लेकिन टीवी इंडस्ट्री की दीवा हिना खान ने अपने नए लुक से इस गलतफहमी को भी दूर कर दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे और डिजाइनर कपड़ों की ही जरूरत होती है। हिना खान ने हाल ही में साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ने साधारण सी साड़ी पहनी है। हालांकि उनका ये एथनिक लुक तब भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी वजह उनका साड़ी को ड्रैप करने का तरीका और ब्लाउज का स्टाइल है। हिना खान के फैशन सेंस के तो पहले से लोग फैन हैं लेकिन इस बार हिना ने अपने लुक से महिलाओं को साड़ी में स्टाइलिश दिखने के टिप्स भी दिए हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का ट्रेंडी और स्टाइलिश साड़ी लुक ।
हिना खान का साधारण साड़ी में दिखा ग्लैमर्स लुक, पेपलम ब्लाउज से एथनिक वियर को दिया माॅर्डन टच
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 10 Nov 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन