{"_id":"5bd95dc7bdec2269b96c8e79","slug":"diwali-2018-wear-these-colors-to-bring-home-wealth-and-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2018: मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त पहने इस रंग की ड्रेस, खुल सकती है किस्मत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दिवाली 2018: मां लक्ष्मी की पूजा के वक्त पहने इस रंग की ड्रेस, खुल सकती है किस्मत
Wed, 31 Oct 2018 04:15 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
diwali 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां लक्ष्मी की उपासना का पर्व दिवाली में अब कुछ दिन ही बचें हैं। इस बार दीपों का यह त्योहार 7 नवंबर को है। बाजार सज चुके हैं, घरों में सफाई शुरू हो गई है। कहा जाता है इस दिन मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं और अगर इस दिन मां को खुश कर लिया तो उस घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती।
क्या आप जानते हैं पूजा करने के लिए रंगों का बहुत अधिक महत्व होता है? आज हम आपको बताएंगे दिवाली की पूजा करते समय किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आफकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर दें।
2 of 5
yellow saari
आशा, खुशी और ताजगी का रंग है पीला
पीले रंग शुभ का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग का मतलब सूर्य का प्रकाश जो मनुष्य के अंदर उमंग और खुशी के भाव को उत्पन्न करता है। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनना शुभ होता है। यह आपके सोए भाग्य को जगाने का काम करता है। तो इस दिवाली लक्ष्मी माता को खुश करना चाहते हैं तो पूजा करते वक्त पीले रंग के कपड़े ही पहनें।
3 of 5
navratri day colors
विकास का सूचक है हरा रंग
इस दिवाली पूजा के दौरान आप किसी भी प्रकार का हरे रंग के कपड़े पहनें, लेकिन अगर गाढ़ा हरा रंग हो तो बेहतर होगा। हरे रंग के कपड़े धारण करके मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। यह रंग विश्वास, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
navratri day colors
दिवाली की पूजा के दौरान कोशिश करें कि नये कपड़े मतलब कोरे कपड़े जिसे आपने पहले नहीं पहना हो उन्हें पहनकर पूजा करें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो गलती से भी गंदे कपड़े पहनकर पूजा न करें। पहले स्नान करें और फिर साफ कपड़े पहनकर ही पूजा करें।
विज्ञापन
5 of 5
diwali 2018
दिवाली की पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े धारण नहीं करें। काला रंग निराशा का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से पूजा के वक्त काले कपड़ों का पहनना अशुभ माना जाता है। अगर आप माता को खुश करना चाहते हैं, तो इस रंग के कपड़ों से परहेज करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।