Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
diwali 2023 Mehndi Design for Diwali most beautiful mehndi designs for front hands
{"_id":"654e06fac9c4ec9a6f0f5804","slug":"diwali-2023-mehndi-design-for-diwali-most-beautiful-mehndi-designs-for-front-hands-2023-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mehndi Design for Diwali: दिवाली के अवसर पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें सिंपल डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mehndi Design for Diwali: दिवाली के अवसर पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें सिंपल डिजाइन
Mehndi Design for Diwali: हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जायेगा। ये तिथि इस बार 12 नवंबर को पड़ रही है। इसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। दिवाली अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती है। दिवाली के दिन लोग अपने-अपने घरों को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाते हैं। इसके साथ ही नए-नए कपड़े पहन कर भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
दिवाली का दिन बेहद शुभ माना जाता है, इसी के चलते इस दिन हाथों में मेहंदी लगाने की भी प्रथा है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। ऐसे में जब बारी साल के सबसे बड़े त्योहार की आती है तो हाथों में मेहंदी लगाना तो बनता है। आज हम आपको दिवाली के लिए मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें अपने हाथों पर रचा सकें।
2 of 7
Mehndi Design for Diwali
- फोटो : instagram
दीप जलाती महिला
दिवाली के मौके पर महिलाएं ही पूरे घर को दीपों के जगमग करती हैं। ऐसे में आप अपने हाथों में इस तरह से दीपक जलाती हुई महिला की तस्वीर बना सकती हैं।
3 of 7
Mehndi Design for Diwali
- फोटो : instagram
दीपक पकड़ी महिला
ज्यादातर महिलाएं इस तरह के पोज में अपनी तस्वीर खिंचाती हैं। ऐसे में इसे आप अपने हाथ में भी बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में कमाल की लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Mehndi Design for Diwali
- फोटो : instagram
ऐसे रचाएं हाथ
अपने हाथों के बीच में एक जलता हुआ दीपक बनाने के साथ अगर आप पूरे हाथ में इस तरह की डिजाइन बनाएंगी तो आपका हाथ खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Mehndi Design for Diwali
- फोटो : instagram
हाथ में बनाएं दीपक
अगर आपको भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है तो अपने हाथ में इस तरह से बड़ा सा दीपक आप बना सकती हैं। ये डिजाइन रचने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।