{"_id":"655049cb581c5362390ea9d3","slug":"diwali-2023-must-try-these-thing-for-perfect-look-for-diwali-puja-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो तैयार होते वक्त श्रृंगार में इन चीजों को करें शामिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो तैयार होते वक्त श्रृंगार में इन चीजों को करें शामिल
Diwali 2023: आज दिवाली का त्योहार है। लोग इस त्योहार की तैयारियां लंबे समय से कर रहे थे। दिवाली के दिन शाम को हर घर, दुकान, ऑफिस में भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही मान्यता के हिसाब से इसी दिन भगवान श्री राम वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। ऐसे में तभी से दिवाली के दिन उनके स्वागत में लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। दिवाली खुशियों और रोशनी के साथ-साथ सजने संवरने का भी त्योहार है।
इस दिन नए कपड़े पहन कर अच्छे से तैयार होने की परंपरा है। इसी के चलते लोग पहले से ही शॉपिंग में लग जाते हैं लेकिन कई बार आखिरी समय तक समझ नहीं आता कि पूजा के हिसाब से कैसे तैयार हों। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने श्रृंगार में शामिल करके आप दिवाली की शाम सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, ताकि आप खूबसूरत दिखें।
2 of 6
Diwali 2023
- फोटो : instagram/weddingwireindia
बालों में लगाएं गजरा
दिवाली की शाम अगर आप एथनिक वियर पहन रही हैं तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है और इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जायेंगे। अगर आप असली फूलों का गजरा लगाएंगी तो आपका लोग और ज्यादा प्यारा लगेगा लेकिन अगर असली फूलों का गजरा नहीं मिल रहा तो आप नकली गजरा भी ले सकती हैं।
3 of 6
Diwali 2023
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी
दिवाली के मौके पर हाथों में खनकती चूड़ियां आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। इसके लिए आपको बस अपने आउटफिट के मैचिंग की चूड़ी पहननी हैं। ये देखने में काफी कमाल की लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Diwali 2023
कानों में पहनें झुमके
चाहे आप इंडो वेस्टर्न पहन रही हों, या एथनिक वियर, हर किसी के साथ कानों में ईयररिंग्स का होना बेहद जरूरी है लेकिन अगर आप इंडियन वियर पहन रही हैं तो कानों में झुमके ही पहनें। इसी से आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Diwali 2023
- फोटो : istock
गले में पहनें चोकर
अगर आप मल्टीकलर नेकलेस पहनेंगी तो इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। आप चाहें तो टैंपल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।