फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Special Mehndi Design: दिवाली से लेकर भाई दूज तक के लिए मेहंदी की ऐसी डिजाइन सेव कर लें

Fri, 17 Oct 2025 11:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

Diwali 2025 Special Mehndi Design: दिवाली के पांच दिन हर तरफ रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं जो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के लिए परफेक्ट हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2025 Special Mehndi Design Easy And Trendy Mehndi Design Perfect For Diwali To Bhai Dooj
दिवाली से लेकर भाई दूज तक के लिए मेहंदी की ऐसी डिजाइन सेव कर लें - फोटो : Adobe stock

Diwali 2025 Special Mehndi Design : पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के उत्सव में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। ये पांचों दिन खासकर महिलाओं के लिए सबसे खास माने जाते हैं, क्योंकि ये पांच दिन उनके सजने-संवरने के लिए सुनहरे मौके लेकर आते हैं। ऐसे में वो मेहंदी से अपना श्रृंगार पूरा करती हैं। मेहंदी महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा होती है, जो न केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है।



आजकल महिलाएं पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न और सिंपल डिजाइन्स भी पसंद कर रही हैं, जो जल्दी लग जाएं और दिखें भी स्टाइलिश। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइन्स जो धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूजहर खास दिन के लिए परफेक्ट हैं।

Diwali 2025 Special Mehndi Design Easy And Trendy Mehndi Design Perfect For Diwali To Bhai Dooj
धनतेरस के दिन - फोटो : instagram

धनतेरस के दिन

सबसे पहले नजर डालते हैं धनतेरस की मेहंदी डिजाइन पर... तो अगर आपको धनतेरस के दिन अपने हाथों पर मेहंदी रचानी है तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें। इसके लिए चाहें तो अपने हाथों पर ऐसे ही शुभ धनतेरस लिखवा लें। ऐसे भरा हुआ कलश अपने हाथों पर बनवाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।  

Diwali 2025 Special Mehndi Design Easy And Trendy Mehndi Design Perfect For Diwali To Bhai Dooj
नरक चतुर्दशी के दिन - फोटो : instagram
नरक चतुर्दशी के दिन 

नरक चतुर्दशी का दिन होता है छोटी दिवाली का, ऐसे में अपने हाथों पर आप चाहें तो दिवाली का संदेश लिखकर मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसे हैप्पी दिवाली के साथ हाथ के बीच में दीपक बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। मेहंदी की ऐसी डिजाइन देख ने में बेहद खूबसूरत लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Special Mehndi Design Easy And Trendy Mehndi Design Perfect For Diwali To Bhai Dooj
दिवाली के दिन - फोटो : instagram

दिवाली के दिन

दीपोत्सव के पांच दिन का सबसे खास और अहम दिन होता है दिवाली का, जिसमें हाथों पर मेहंदी लगाना सबसे जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी की पूजा होती है, ऐसे में हाथों में मेहंदी लगाना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इसलिए बिना ज्यादा सोच-विचार के दिवाली पूजन के लिए अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाएं। 

विज्ञापन
Diwali 2025 Special Mehndi Design Easy And Trendy Mehndi Design Perfect For Diwali To Bhai Dooj
गोवर्धन के दिन - फोटो : Instagram
गोवर्धन के दिन

इस दिन को कई जगहों पर अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इसलिए आप अपनी मेहंदी में भगवान श्री कृष्ण की झलक दिखा सकती हैं। हाथों की मेहंदी में भगवान श्री कृष्ण की फोटो के साथ-साथ मोरपंखी भी बनवाएं। चाहें तो गोवर्धन पर्वत उठाते कान्हा की झलक भी आप दिखा सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed