{"_id":"67035b86ce11a7d73d0ba506","slug":"diy-fashion-hacks-for-woman-in-hindi-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Hacks: इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान, हर महिला को होनी चाहिए इनकी जानकारी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Hacks: इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान, हर महिला को होनी चाहिए इनकी जानकारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:21 AM IST
सार
ब्यूटी हैक्स बेहद काम की चीज हैं, जो आपका समय बचाते हैं। इनकी मदद से आप अपने मेकअप, बाल, त्वचा और नाखूनों को खूबसूरती और करीने से सजा-संवार सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीप्ति अंगरीश
Fashion Hacks: हर महिला, चाहे वह कामकाजी हो या गृहिणी, उसकी दिनचर्या सुबह से शाम तक भागदौड़ भरी ही रहती है। घर के कामों में फिर भी कोई आपकी मदद कर देता है, लेकिन तैयार आपको खुद ही होना पड़ता है, वह भी ज्यादा समय लगाए बिना।
आप चाहे कितनी भी व्यवस्थित क्यों न हों, कुछ न कुछ छूट ही जाता है और आप इस कम समय में उतनी सुंदर नहीं लग पातीं, जितना कि लगना चाहती हैं। ऐसे में न सही हेयर स्टाइल बन पाता है, न सही से मेकअप हो पाता है। वहीं कई बार कोई कपड़ा बहुत ढीला दिख रहा होता है तो कभी शर्ट के दो बटनों के बीच से स्किन झांक रही होती है।
मनोविज्ञान कहता है कि जब महिला-पुरुष अपने गेटअप में गड़बड़ी महसूस करते हैं तो उनका आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। ऐसे में आज की इस व्यस्त जीवन-शैली में आपको कुछ ब्यूटी हैक्स, जो कि मुसीबत के समय के लिए असरदार जुगाड़ होते हैं, जरूर जानने चाहिए, ताकि आप खुद को अच्छी तरह संवार सकें।
2 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
फैशन टेप : नहीं फिसलेंगे कपड़े
कई बार हाई नेकलाइन और शोल्डर लेंथ वाले कपड़ों से त्वचा झांकने लगती है। ऐसा जब ऑफिस या परिवार में बड़े-बुजुर्गों के बीच हो जाता है तो आंखें शर्म से नीची हो जाती हैं। तब यह समझ नहीं आता कि क्या करें, कैसे झांकती त्वचा को छिपाएं! ऐसी अजीब परिस्थितियों और मुसीबतों से बचने का उपाय है, डबल साडड वाली फैशन टेप।
यह सेलो टेप जैसे रोल में आती है और ट्रांसपेरेंट होती है। आपको यह ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाएगी। इस टेप रोल में आपको यह एक इंच के छोटे टुकड़ों में कटी मिल जाएगी, यानी काटने का कोई झंझट नहीं, बस जहां लगानी हो, आसानी से लगा लो।
3 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : freepik
फिटकरी पेंसिल : सेफ्टी गैजेट
कई बार आईब्रो या अपर लिप्स पर शेविंग करते हुए, सेफ्टी पिन लगाते हुए या फिर अपने नाखून ही खुद को चुभ जाते हैं और आप चोटिल हो जाती हैं, जिसमें से कभी-कभी खून भी बहने लगता है।
मुसीबत तब ज्यादा बड़ी लगती है, जब ऐसा कुछ घर से बाहर हो। ऐसे समय में आपकी बेस्ट सेफ्टी गैजेट बनेगी छोटी-सी फिटकरी पेंसिल। इसे आप बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। यदि आपको फिटकरी वाली पेंसिल न मिले तो आप फिटकरी का छोटा टुकड़ा बैग में रख सकती हैं, जिसे लगाते ही खून बहना रुक जाएगा। फिटकरी रक्तवाहिनियों को सिकोड़ देती है और रक्तस्राव शीघ्रता से रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : Freepik
हील कुशन : आराम ही आराम
हील्स पैरों को कितना परेशान करती हैं, आप अच्छी तरह जानती हैं। मगर इसमें भी दो राय नहीं कि ये कम हाइट वाली महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में खूबसूरती को बढ़ाने और पैरों को आराम देने के काम आएगा हील कुशन। यह बेहद मुलायम और स्टिक-ऑन होता है।
आप इसको जूतों में भी जोड़ सकती हैं और अपनी हाइट में थोड़ा इजाफा कर सकती हैं। इसे पहनकर आप घंटों डांस फ्लोर की शान बन सकती हैं, वह भी बिना किसी परेशानी के।
विज्ञापन
5 of 10
इन फैशन हैक्स से होगी जिंदगी आसान
- फोटो : iStock
आईलैश : खूबसूरती की चमक
पूरा मेकअप करके के बाद जब आईलैश सही से कर्ल नहीं होती या फिर मस्कारा लगाते समय वह फैल जाए तो बहुत चिढ़ होती है। ऐसे में एक आसान हैक आपकी मदद करेगा।
इसके लिए आईलैश कर्लर को पलकों पर लगाएं, फिर थोड़ी पेट्रोलियम जैली या आईलैश कंडीशनिंग क्रीम को लेकर उसे अपनी पलकों पर लगाएं। फिर कर्लर को सामान्य तरीके से मोड़ दें। यह हैक न केवल कर्ल को आसानी से जोड़ने में मदद करता है, बल्कि आपकी पलकों को मस्कारा लगाने से पहले तैयार और सुरक्षित भी करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।