फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्क को लेकर दूर कीजिए गलतफहमियां, इस तरह का सिल्क पहनने से नहीं लगेगी गर्मी

Mon, 01 Jul 2019 06:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 01 Jul 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
do not wear silk in summer season is myth
- फोटो : instagram

क्या आप भी कभी गर्मी के मौसम में किसी फंक्शन में सिल्क की साड़ी या सूट पहनकर गई हैं? अगर हां, तो फैशन के मामले में थोड़ी ज्यादा समझ रखने वाली भाभी जी ने आपसे यही कहा होगा, 'तुम्हे नहीं पता गर्मी में सिल्क नहीं पहनते' और आपको थोड़ा अजीब लगा होगा। खैर इसीलिए कहते हैं किसी भी चीज की पूरी जानकारी होना जरूरी है। ये एक मिथ है कि गर्मी में सिल्क नहीं पहना जाता और इसलिए अक्सर लोग अपने ठंडी के कपड़ों के साथ सिल्क को भी सहेजकर रख देते हैं। अब ये जानना जरूरी है कि गर्मी में किस तरह का सिल्क पहना जाता है।

do not wear silk in summer season is myth
एक इंटरव्यू में डिजाइनर गौरांग शाह ने कहा कि, "कॉटन की तरह ही सिल्क भी सबसे हल्का कपड़ा है और यह आपके शरीर के तापमान में ढल जाता है। इसमें कपास की तरह कोमलता होती है, सूक्ष्म चमक और रेशमी आवरण होता है। यह सभी अवसरों के लिए बेहतरीन फैशन फैब्रिक में से एक है। गर्मियों के लिए फैशन डिजाइनर गौरांग शाह organza सिल्क का सुझाव देते हैं।

 
do not wear silk in summer season is myth

एक इंटरव्यू में डिजाइनर ब्रांड की सीईओ पलक शाह ने कहा कि 'सिल्क को लेकर कई तरह के भ्रम हैं।' हालांकि समय के साथ, मानसिकता बदल गई है क्योंकि गर्मी के मौसम में भी विभिन्न प्रकार के सिल्क उपलब्ध हैं, जैसे सिल्क जॉर्जेट, कॉटन सिल्क, और चंदेरी। गर्मियों के उत्सव के लिए हल्का सिल्क चुनें और इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। एक सिल्क ब्रांड के डिजाइन हेड और सीईओ के राधारमण पिछले कुछ समय से 'गर्मियों में सिल्क पहनने के मिथक को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर लोग सिल्क के नाम पर कांजीवरम के विषय में जानते हैं। सिल्क के बारे में गलत धारणा का स्तर इस बात पर निर्भर करता है कि देश के किस हिस्से की बात हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not wear silk in summer season is myth

गर्मियों में थोड़े चमक वाले सिल्क मिश्रण के कपड़े अच्छे लगते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा चमक वाले सिल्क के कपड़े भी ना इस्तेमाल करें और महिलाएं साड़ी पहन रही हों तो ढीले ब्लाउज के साथ मैच करें। गर्मियों में सिल्क के रंगों का चुनाव करते समय जरूर ध्यान दें, सामन गुलाबी, एक्वा, आइवरी मौसम के लिए उपयुक्त हैं। महिलाएं इंट्रेस्टिंग ब्लाउज विकल्पों के साथ साड़ी स्टाइल कर सकती हैं जैसे कि क्रॉप टॉप्स या डिजाइनर स्लीव्स वाले शर्ट भी ट्रेंड में हैं। गर्मियों में अगर कोई फंक्शन हो तो महिलाओं के लिए किसी भी चीज की अधिकता और स्टाइल को संतुलित करना एक चुनौती होती है। मिनिमल का मतलब यह नहीं है कि इसमें कोई लक्जरी नहीं हैं बल्कि आपका साधारण लेकिन फिर भी स्टाइलिश आवरण बहुत कुछ कहता है। 

विज्ञापन
do not wear silk in summer season is myth
ऐसे करें गर्मी में सिल्क का चुनाव 
-Tissue और Orangza जैसे हल्के सिल्क का चुनाव करें 
-सिल्क मिश्रण का चुनाव भी कर सकते हैं 
-सिल्क में हल्के रंगों को चुनें 
-जरी का इस्तेमाल ना करें
-सिल्क साड़ी की जगह अनारकली और दुपट्टा भी अच्छा लगेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed