फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी की पूजा में ऐसे तैयार होकर जाएं, सादगीभरा लुक देखकर लोग करेंगे तारीफ

Mon, 29 Sep 2025 11:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Sep 2025 11:40 AM IST
सार

How To Get Ready For Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के मौके पर अगर आप खास अंदाज में तैयार होकर पूजा में शामिल होंगी, तो माता का आशीर्वाद आपको अवश्य मिलेगा। 

विज्ञापन
durga ashtami 2025 tips to get ready for ashtami puja
दुर्गा अष्टमी की पूजा में ऐसे तैयार होकर जाएं - फोटो : Instagram

How To Get Ready For Durga Ashtami 2025: 30 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है, ऐसे में इस दिन महिलाओं का खास तौर पर तैयार होना तो बनता है। दरअसल, दुर्गा अष्टमी नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है, जब श्रद्धालु माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सज-धज कर पूजा में शामिल होना शुभ फलदायक माना जाता है।



मान्यता है कि अगर आप दुर्गा अष्टमी के मौके पर अंदाज में तैयार होकर पूजा में जाएंगी, तो न केवल आपका लुक मनमोहक लगेगा, बल्कि माता का आशीर्वाद भी अवश्य प्राप्त होगा। इसी के चलते ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जिनको फॉलो करके आप अपने दर्गा अष्टमी लुक को शानदार और सादगीभरा रख सकते हैं। 

  

durga ashtami 2025 tips to get ready for ashtami puja
पहनें एथनिक आउटफिट - फोटो : instagram
पहनें एथनिक आउटफिट

आप दुर्गा अष्टमी की पूजा में जा रही हैं तो आपका आउटफिट खास होना चाहिए। इसके लिए या तो साड़ी या फिर सूट का चयन करें। ध्यान रखें कि ज्यादा भारी काम वाला न हो। ये देखने में अच्छा हो, लेकिन ऐसा न हो कि पूजा के समय आप उसे पहनकर असहज महसूस करें, क्योंकि आजकल गर्मी काफी ज्यादा हो रही है। 

 
durga ashtami 2025 tips to get ready for ashtami puja
मेकअप हो हल्का - फोटो : Adobe stock
मेकअप हो हल्का

पूजा के समय ज्यादा हैवी मेकअप अच्छा नहीं लगता। बीबी या सीसी क्रीम के साथ आंखों में हल्का सा काजल-लाइनर, ब्लश और लिपग्लॉस पर्याप्त होगा। चाहें तो लाइट शेड की लिपस्टिक का चयन आप कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि हल्के मेकअप से भी पहले अपनी स्किन को मेकअप के लिए तैयार करें, ताकि आपका मेकअप पसीने में बह न जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
durga ashtami 2025 tips to get ready for ashtami puja
बालों को न रखें खुला - फोटो : instagram
बालों को न रखें खुला

खुले बाल गर्मी में आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए अपने बालों में कर्ल करके जूड़ा बना लें। कर्ल करके आप बालों को खुला भी रख सकती हैं, बस ऐसा तभी करें, जब आपको खुले बालों में दिक्कत न होती हो। क्योंकि गर्मी में खुले बाल जब चिपकते हैं, तो चिड़चिड़ी मचती है। 

 
विज्ञापन
durga ashtami 2025 tips to get ready for ashtami puja
फुटवियर हो सिंपल - फोटो : instagram
फुटवियर हो सिंपल

पूजा में जाना है तो ऐसी फुटवियर पहने जिसे उतारने के लिए आपको हाथों का इस्तेमाल न करना पड़े। वरना आप बार-बार हाथ धोने के लिए जगह तलाशती रहेंगी। कोल्हापुरी चप्पल, ब्लॉक हील्स आपके इस लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed