फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Garba Outfit Ideas: गरबा खेलने जाना है लेकिन लहंगा नहीं है तो ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम, लुक दिखेगा परफेक्ट

Mon, 29 Sep 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Sep 2025 10:48 AM IST
सार

Garba Outfit Ideas: वैसे तो गरबा और डांडिया खेलने के लिए चनिया चोली की जरूरत ही पड़ती है। पर, हर किसी के पास ये उपलब्ध हो ये जरूरी नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जो गरबा नाइट के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
garba night 2025 garba me lehenga ke alawa kya pahan sakte hain
नवरात्रि में गरबा डांडिया नाइट - फोटो : adobe
Garba Outfit Ideas: गरबा और डांडिया नाइट्स का उत्सव हर साल नवरात्रि के दौरान बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर पारंपरिक चनिया चोली पहनना तो सबसे सही और क्लासिक विकल्प होता है, लेकिन हर किसी के पास यह उपलब्ध नहीं होता या हर बार नया चनिया चोली खरीदना संभव नहीं होता। इसलिए कई बार महिलाएं ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं जो गरबा और डांडिया के दौरान आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश और पारंपरिक भी दिखें।


 अगर आपके पास चनिया चोली नहीं है, तो चिंता मत कीजिए। आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन और ट्रेंडिंग विकल्प बताएंगे जिन्हें आप गरबा नाइट पर पहन सकती हैं और जो आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे। ये विकल्प न सिर्फ पारंपरिक रंग-रूप को बनाए रखेंगे बल्कि आपको आरामदायक भी रखेंगे ताकि आप पूरे जोश के साथ डांस का मजा ले सकें। तो चलिए जानते हैं गरबा के लिए चनिया चोली के अलावा कौन-कौन से स्टाइलिश और शानदार विकल्प मौजूद हैं।
 
garba night 2025 garba me lehenga ke alawa kya pahan sakte hain
फ्लेयर्ड स्कर्ट - फोटो : instagram
फ्लेयर्ड स्कर्ट 

यदि आपके पास लहंगा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो भारी एम्ब्रायडरी या गोटा-पट्टी वर्क वाली स्कर्ट पहनें। इसे पारंपरिक ब्लाउज़ या क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। स्कर्ट आपके लुक को सबसे अलग दिखने में मद करेगी। इसके साथ चाहें तो दुपट्टा भी अटैच करें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे। 

 
garba night 2025 garba me lehenga ke alawa kya pahan sakte hain
प्लाजो और कुर्ता - फोटो : instagram
प्लाजो और कुर्ता

ये जरूरी नहीं है कि आप स्कर्ट या लहंगा टाइप का ही कुछ पहनें। आप चाहें तो वाइड-लेग प्लाजो जो सिल्क, कॉटन या बनारसी फैब्रिक से बना हो, उसे ट्रेडिशनल कुर्ती या मिरर वर्क टॉप के साथ पहन सकती हैं। ये देखने में अच्छा लगता है। बस ध्यान रखें कि ये प्लाजो घेर वाला होना चाहिए, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
garba night 2025 garba me lehenga ke alawa kya pahan sakte hain
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अनारकली सूट

अगर आपके पास प्लाजो और स्कर्ट भी नहीं है तो लॉन्ग अनारकली भी अच्छा विकल्प है। ध्यान रखें कि इस अनारकली के साथ  भारी दुपट्टा होना चाहिए। इस दुपट्टे को भी गरबा के लिए भी पहना जा सकता है। इससे आपको ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक मिलेगा।

 
विज्ञापन
garba night 2025 garba me lehenga ke alawa kya pahan sakte hain
गरारा सेट - फोटो : instagram
गरारा सेट

अगर आपके पास ये हैं तो इससे अच्छा विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। गरारा सेट में नीचे की तरफ घेर होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। इसे  ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी, बिंदी, और झुमकों के साथ स्टाइल करें। इसमें बालों का स्टाइल भी पूरी तरह से बदल लें। इस आउटफिट के साथ आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed