{"_id":"68d8eab1edaeafd1b907873e","slug":"navratri-2025-day-7-auspicious-color-of-day-for-maa-kalaratri-puja-saptami-shringar-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2025 Day 7: ये है सप्तमी तिथि का शुभ रंग, देवी कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए पूजा में अवश्य पहनें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri 2025 Day 7: ये है सप्तमी तिथि का शुभ रंग, देवी कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए पूजा में अवश्य पहनें
Mon, 29 Sep 2025 09:17 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:17 AM IST
सार
Auspicious Color of Day for Maa Kalaratri Puja: सप्तमी के मौके पर ऐसा रंग पहनकर मां कालरात्रि की पूजा करें, जिसकी वजह से दुर्गा मां का ये स्वरूप अवश्य प्रसन्न होंगी।
विज्ञापन
मां कालरात्रि
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Auspicious Color of Day for Maa Kalaratri Puja: नवरात्रि के सातवें दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन माता दुर्गा के शक्तिशाली स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि का स्वरूप भले ही कुछ कठोर और डरा देने वाला लगे, लेकिन वे अपने भक्तों की हर प्रकार की बाधा, भय और नकारात्मकता को दूर करने वाली अद्भुत शक्ति हैं। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
हरे रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी
मां कालरात्रि की पूजा के मौके पर आप हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हरे रंग की साड़ी ज्यादातर हर महिला के पास होती है। ऐसी हरी साड़ी पहनकर जब आप मां की पूजा करेंगी तो मां दुर्गा का ये स्वरूप आपसे अवश्य प्रसन्न होगा। हरे रंग की साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि पूजा के समय आपको दिक्कत न हो।

अंगरखा या अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अंगरखा या अनारकली सूट
यदि आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो इस तरह का अंगरखा सूट आप कैरी कर सकती हैं। अंगरखा सूट अनारकली के जैसा ही है। तो आप चाहें तो अनारकली भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह से सूट के साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें। ऐसे सूट के साथ खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

हरे रंग का कुर्ता और धोती
- फोटो : instagram
हरे रंग का कुर्ता और धोती
महिलाएं तो अपने लिए कुछ न कुछ तलाश कर लेती हैं, लेकिन अक्सर पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो क्या और कैसे पहनें। ऐसे में आप चाहें तो हरे रंग के कुर्ते को सफेद रंग की धोती के साथ कैरी कर सकते हैं। हरा रंग का कुर्ता ज्यादातर हर पुरुष के पास मिल जाता है।

कुर्ता और पाजयामा
- फोटो : instagram
कुर्ता और पाजयामा
यदि आपको धोती पहनना नहीं पसंद तो आप हरे कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामा पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप कोल्हापुरी चप्पल पहनेंगे तो एक तो आप सहज रहेंगे और पूजा के मौके पर आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
यदि आपको धोती पहनना नहीं पसंद तो आप हरे कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामा पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप कोल्हापुरी चप्पल पहनेंगे तो एक तो आप सहज रहेंगे और पूजा के मौके पर आपका लुक भी अच्छा लगेगा।