फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Navami Outfit Ideas: महानवमी के मौके पर पहन सकती हैं ये आउटफिट, ताकि आपका लुक दिखे सबसे प्यारा

Sun, 28 Sep 2025 03:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

Maha Navami Outfit Ideas: अगर आप इस महानवमी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
maha navami 2025 outfit idea inspired by bollywood and TV actress disprj
महानवमी के मौके पर पहन सकती हैं ये आउटफिट - फोटो : instagram

Maha Navami Outfit Ideas: नवरात्रि का पावन अवसर सिर्फ पूजा और व्रत ही नहीं, बल्कि अपने लुक को खास बनाने का भी मौका होता है। ऐसे में महानवमी के दिन पहनने के लिए सही आउटफिट चुनना बहुत जरूरी होता है ताकि आप न केवल पारंपरिकता को बनाए रखें, बल्कि अपने फैशन सेंस को भी प्रदर्शित कर सकें। 



इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी और आकर्षक आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो इस दिन आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे। चाहे आप साड़ी की शौकीन हों या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल पसंद करें, यहां हर स्टाइल के लिए कुछ न कुछ खास टिप्स मिलेंगे। 

साथ ही हम इस लेख में आपको आउटफिट के साथ एक्सेसरीज के सुझाव भी देंगे, ताकि आपका लुक परफेक्ट और यादगार बन सके। तो बस इस महानवमी पर अपने आप को अलग अंदाज में पेश करने के लिए हमारे आइडियाज को जरूर आजमाएं।

maha navami 2025 outfit idea inspired by bollywood and TV actress disprj
लाल पार साड़ी लुक - फोटो : instagram

लाल पार साड़ी लुक

आप महानवमी के दिन लाल पार साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। लाल पार साड़ी बंगाली लुक के लिए सबसे खास मानी जाती है। ऐसे में पारंपरिक बंगाली लुक कैरी करके आप अपना लुक एकदम अलग सा रख सकती हैं। इसके साथ बालों में जूड़ा बनाएं और गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें। 

maha navami 2025 outfit idea inspired by bollywood and TV actress disprj
सिल्क साड़ी लुक - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी लुक

लाल पार साड़ी अगर आपके पास नहीं है, इस तरह की सिल्क फैब्रिक की साड़ी भी आप कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी तो तकरीबन हर महिला के पास मिल ही जाती है। ऐसे में ऐसी बॉर्डर वाली सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। ऐसी साड़ी के साथ भी अपने बालों में स्लीक स्टाइल बन बनाें। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maha navami 2025 outfit idea inspired by bollywood and TV actress disprj
पीला शरारा सूट लुक - फोटो : instagram
पीला शरारा सूट लुक

अगर आपको साड़ी पहनना नहीं पसंद है तो इस तरह का पीले रंग का शरारा सूट कैरी करें। शरारा सूट उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो साड़ी में सहज नहीं रहतीं। शरारा सूट पहनकर आप महानवमी की पूजा में कई घंटे भी बिना किसी दिक्कत के बैठ सकती हैं। 
विज्ञापन
maha navami 2025 outfit idea inspired by bollywood and TV actress disprj
शॉर्ट अनारकली लुक - फोटो : instagram

शॉर्ट अनारकली लुक

कुछ अलग सा पहनना है तो इस तरह का शॉर्ट अनारकली सूट आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पैरों में नयी डिजाइन की पायजामी पहनें। वहीं दुपट्टे को इसी अंदाज में कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखें। खुले बाल देखने में प्यारे लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed