{"_id":"68d3c5ec15f56fb77205d8bb","slug":"durga-puja-2025-how-to-get-perfect-durga-puja-bengali-look-2025-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Puja Look: बंगाली अंदाज में होना है तैयार तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लोग कहेंगे 'खूब सुंदर'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Durga Puja Look: बंगाली अंदाज में होना है तैयार तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लोग कहेंगे 'खूब सुंदर'
Wed, 24 Sep 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:24 PM IST
सार
Durga Puja Look: अगर आप दुर्गा पूजा में पारंपरिक बंगाली अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जिसे फॉलो करने के बाद आपका लुक देखकर सबसे खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, फैशन और परंपरा का मेल है। वैसे तो ये मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में ही मनाई जाती है, लेकिन अब इसकी धूम भारत के कई राज्यों में देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा में बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। परफेक्ट बंगाली लुक के लिए आपको सिर्फ अपने कपड़े पर ही नहीं, बल्कि हर एक एलिमेंट पर खास ध्यान देना होगा।
साड़ी हो सही
- फोटो : instagram
साड़ी हो सही
बंगाली अंदाज में तैयार हो रही हैं तो लाल पार साड़ी ही पहनें। ध्यान रखें कि बंगाली लुक के लिए ये साड़ी सबसे अहम होती है। ये वहां की पारंपरिक साड़ी होती है, जिसे खासतौर पर दुर्गा पूजा के मौके पर पहना जाता है। ये सिल्क या कॉटन फैब्रिक में आती है। इसलिए इसे पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं।

मेकअप हो लाइट
- फोटो : Adobe stock
मेकअप हो लाइट
इस लुक के साथ अपने बाकि मेकअप को लाइट करके आंखों और होंठों को हाइलाइट करें। इसके लिए आंखों में काजल लगाएं। होंठों पर लाल रंग की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ये देखने में काफी अच्छा लगता है।

पहनें चूड़ियां
लाल पार साड़ी के साथ लाल रंग की चूड़ियां पहनना ही अच्छा माना जाता है। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इसके साथ हरे रंग की चूड़ियों को अपने हाथों में पहनें। आप चाहें तो चूड़ियों का सेट बनाकर भी अपने हाथों में कैरी कर सकती हैं, ये भी देखने में अच्छा लगेगा।

गोल्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी
- फोटो : instagram
गोल्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी
इस तरह के पारंपरिक लुक के साथ हमेशा गोल्ड ज्वेलरी ही अच्छी लगती है। इसके साथ अगर आप कुछ और पहनेंगी तो हो सकता है कि आपका लुक बिगड़ जाए। इसलिए इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी ही पहनें। यदि गोल्ड नहीं है तो आप गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।