फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra Puja: दशहरा पूजा पर चाहती हैं ग्रेसफुल लुक तो देबिना बनर्जी की ये स्टाइल करें ट्राई

Thu, 02 Oct 2025 07:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Oct 2025 07:26 AM IST
सार

Dussehra Puja Look: दशहरे की पूजा में अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो टीवी की मां सीता की तरह तैयार हों। यहां उसके लिए आपको कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dussehra 2025 try these ethnic looks inspired by debina bonnerjee
Dussehra - फोटो : instagram
Dussehra Puja Look: दशहरा का त्योहार हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस दिन लोगों के घरों में पूजा-अर्चना होती है। बात जब पूजा की हो रही है तो महिलाओं का सजना-संवरना तो बनता है। अगर आप इस बार दशहरा पूजा में एक सादगी भरा, पारंपरिक लेकिन आकर्षक लुक अपनाना चाहती हैं, तो टीवी की मां सीता यानी कि लोकप्रिय देबिना बनर्जी के स्टाइल से प्रेरणा लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।


देबिना के जैसा लुक पारंपरिक साड़ी, हल्का मेकअप और प्राकृतिक बालों की स्टाइल आपको एक परफेक्ट, क्लासिक और मॉडर्न टच देगा। आप भी इस दशहरा पूजा में देबिना बनर्जी की तरह सादगी और गरिमा के साथ अपनी पहचान बना सकती हैं। उनके इस स्टाइल से प्रेरित होकर आप न केवल पूजा में बल्कि अन्य पारिवारिक आयोजनों में भी आकर्षक दिखेंगी।
Dussehra 2025 try these ethnic looks inspired by debina bonnerjee
पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram

पीले रंग की साड़ी

पीला रंग हर त्योहार के मौके के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। इसलिए आप दशहरे के मौके पर पीले रंग की ऐसी साड़ी पहन सकती हैं। ये पीले रंग की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। खूबसूरत सी ज्वेलरी आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी, लेकिन इसके साथ मेकअप हल्का रखें। 

Dussehra 2025 try these ethnic looks inspired by debina bonnerjee
पीच रंग की साड़ी - फोटो : instagram
पीच रंग की साड़ी

पीले रंग की साड़ी नहीं पहननी है तो ऐसी पीच रंग की साड़ी आप दशहरा पूजा में कैरी कर सकती हैं। दशहरा पूजा में ऐसी साड़ी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ बालों में स्लीक बन लगाते हुए उसमें गजरा लगाएं। माथे पर बिंदी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2025 try these ethnic looks inspired by debina bonnerjee
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी

यदि साड़ी पहनना नहीं आता, लेकिन साड़ी पहनने का मन है तो दशहरा पूजा के मौके पर आप ऐसी गुलाबी रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी को पहनने के लिए आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ भी बालों को कर्ल करके बन बनाएं। ये लुक भी देखने में काफी प्यारा लगता है।
विज्ञापन
Dussehra 2025 try these ethnic looks inspired by debina bonnerjee
शरारा-कुर्ता - फोटो : instagram

शरारा-कुर्ता

साड़ी पहनने का मन नहीं है, लेकिन सूट भी नहीं पहनना तो बिना दुपट्टे वाला ऐसा शरारा-कुर्ता कैरी करें। ये देखने में कमाल का लगता है। ऐसे शरारा कुर्ता के साथ बालों को कर्ल करके पोनीटेल बनाएं। अगर कर्ल नहीं करना चाहती हैं तो बालों में आप ब्रेड्स बनाकर भी पोनीटेल आप बना सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed