सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फुटवियर के साथ स्टाइल और कंफर्ट दोनों साथ चाहिए तो ट्राई करें ये Easy Hacks

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
easy and genuine shoe hacks for stylish comfortable footwear
footwear - फोटो : instagram

फैशनेबल लुक में यकीन करने वालों के लिए सबसे जरूरी चीज एक सही फुटवियर होता है। क्योंकि इसके बिना लुक पूरा नहीं होता। लेकिन कई बार फैशनेबल दिखने के चक्कर में लड़कियां कंफर्ट के साथ समझौता कर लेती हैं। कभी फुटवियर की हील तो कभी उसकी स्ट्राईप पैरों में दर्द और छाले का कारण बनती है। जिसकी वजह से तकलीफ होना लाजिमी है। लेकिन अगर आप स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट भी चाहती हैं तो फुटवियर से जुड़े इन आसान से हैक्स को जरूर याद रखिए। फिर देखिए कैसे आप स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। 

Trending Videos
easy and genuine shoe hacks for stylish comfortable footwear
sneaker shoe
सफेद स्नीकर पीले पड़ गए

कंफर्ट और स्टाइल का कांबो व्हाइट स्नीकर आजकल लड़कियों की पहली पसंद है। लेकिन लगातार पहनने से सफेद चमचमाते स्नीकर पीले पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से स्टाइल में धब्बा लगना तय है। वैसे तो इन्हें धोया जा सकता है लेकिन कई सारे फैंसी स्नीकर को धोने से वो खराब हो जाते हैं। ऐसे में क्या करें? टुथपेस्ट आसान हैक है। किसी भी व्हाइट टुथपेस्ट को जो जेल बेस्ड ना हो, उससे स्नीकर को साफ करें। टुथब्रश में लेकर इस पेस्ट से स्नीकर के पीले हिस्से पर रगड़े। 15 मिनट के बाद किसी भी साफ कपड़े से पोछ कर साफ कर लें। देखिए कैसे आपका पुराना पीला स्नीकर ब्रांड न्यू नजर आने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy and genuine shoe hacks for stylish comfortable footwear
footwear - फोटो : insatgram
फुटवियर से पैर में फफोले पड़ गए

कई बार नए फुटवियर पैरों में चुभते हैं और जिसकी वजह से फफोले या छाले (blisters) निकल जाते हैं। इस तरह की तकलीफ से बचने के लिए अपने नए फुटवियर की स्ट्राईप या जिस हिस्से पर वो चुभता है, वहां पर डियोड्रेंट स्प्रे कर दें। ये नुस्खा काफी काम का है।

easy and genuine shoe hacks for stylish comfortable footwear
जूतों से बदबू

लड़का हो या लड़की, जूतों से बदबू आना एक कॉमन प्रॉब्लम है। इससे निपटने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। जूतों में बेकिंग सोड़ा छिड़क कर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह तक आपके जूतों से सारी बदबू गायब हो जाएगी। 

विज्ञापन
easy and genuine shoe hacks for stylish comfortable footwear
फुटवियर से आवाज आती है

कई बार नए पम्प्स या जूते चलने पर आवाज करते हैं। अगर आप इस परेशानी से जूझ रही हैं तो फुटवियर के अंदरूनी सोल पर बेबी टैल्कम पाउडर छिड़क दें। फिर देखिए सारी आवाज कैसे गायब हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed