{"_id":"62cc1b0f823ee2796b7ed818","slug":"easy-attractive-sawan-mehndi-design-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2022: सावन में हाथों पर रचाएं आसान सी दिख रहीं इन मेहंदी डिजाइन को, रंग गहरा हो इसलिए करें ये उपाय","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sawan 2022: सावन में हाथों पर रचाएं आसान सी दिख रहीं इन मेहंदी डिजाइन को, रंग गहरा हो इसलिए करें ये उपाय
सावन शुरू होते ही लोग भोले बाबा की भक्ति में डूब जाते हैं। व्रत, उपवास से लेकर पूजा-पाठ के जरिए सब शंकर भगवान को प्रसन्न करते हैं। लेकिन इसके साथ ही सावन का महीना अपने हरियाली और खुशनुमा मौसम की वजह से भी सबको पसंद आता है। वहीं सावन के साथ ही त्योहारों की भी शुरूआत हो जाती है। साथ ही सावन का महीना बिना मेहंदी रचाए अधूरा है। अगर आप भी सावन के शुरू होते ही हाथों पैरों में मेहंदी रचाने की सोच रही हैं। तो इन सरल सी और आकर्षक डिजाइन को ट्राई करें।
2 of 6
sawan mehandi design 2022
- फोटो : facebook
फूल-पत्ती और गोल डिजाइन वाली इन मेहंदी की डिजाइन को लगाना काफी आसान है। अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रही हैं या फिर केवल किसी खास मौके पर ही हाथों पर मेहंदी रचाती हैं तो इन आसान सी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
3 of 6
sawan mehandi design 2022
- फोटो : facebook
मेहंदी की इस डिजाइन को बनाना काफी आसान है। वहीं इन दिनों बाजार में बनी बनाई मेहंदी की कोन मिल जाती है। जिसका रंग हाथों पर खूब गाढ़ा चढ़ता है। लेकिन इन मेहंदी की कोन में रंग गाढा करने के लिए केमिकल मिला रहता है। जिसकी वजह से कई लोगों में स्किन की प्रॉब्लम हो जाती है। त्वचा को सुरक्षित रखना है तो बिना मिलावट वाली हिना को इस्तेमाल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sawan mehandi design 2022
- फोटो : facebook
अगर आप बिना मिलावट वाली हिना घर में रचाना चाहती हैं। तो हिना की पत्तियों को पीसकर लगा सकती हैं। साथ ही आजकल ऑर्गेनिक हिना पाउडर मार्केट में मिल जाएगा। जिसमे किसी तरह की मिलावट नहीं होती। लेकिन इन मेहंदी को हाथों में लगाने पर गहरा रंग नहीं चढ़ता। ऐसे में आप इन उपायों से हाथों पर गहरा रंग चढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
sawan mehandi design 2022
- फोटो : facebook
अगर आप घर में ही कोन बनाकर मेहंदी लगा रही हैं तो मेहंदी लगाने के बाद जब ये सूखने लगे तो इस पर नींबू का रस लगाएं। साथ ही चीनी की चाशनी बनाकर भी मेहंदी पर लगाया जा सकता है। इससे भी रंग गहरा चढ़ता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।