Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Take striped Saree Ideas From These Bollywood Actress From Deepika Padukone alia bhatt Hina Khan
{"_id":"62cfbe7b4fd89c61c968b1d2","slug":"take-striped-saree-ideas-from-these-bollywood-actress-from-deepika-padukone-alia-bhatt-hina-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: पतली दिखना चाहती हैं तो इस डिजाइन की साड़ी को दे वॉर्डरोब में जगह","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: पतली दिखना चाहती हैं तो इस डिजाइन की साड़ी को दे वॉर्डरोब में जगह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साड़ी के साथ आप मनचाहे एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वहीं प्लस साइज या फिर स्लिम हर तरह की महिलाओं के ऊपर साड़ी फबती है। अगर आप नॉर्मल फिगर से ज्यादा हैं और चाहती हैं कि आपका लुक स्लिम दिखे। तो अपनी वॉर्डरोब में स्ट्राईप या फिर लाइनिंग वाली साड़ी को जरूर शामिल करें। वैसे भी स्लिम दिखने के लिए ज्यादातर फैशन एक्सपर्ट स्ट्राईप वाले कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप स्ट्राईप वाली साड़ी पहनती हैं। तो आप परफेक्ट शेप में नजर आएंगी।
2 of 5
bride
- फोटो : instagram
स्ट्राईप वाली साड़ी के साथ सेलिब्रेटीज भी कई बार एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले ही दिन ब्लैक एंड गोल्डन कलर की शिमरी स्ट्राईप वाली साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक में एंट्री ली थी। सबसे खास बात कि स्ट्राईप वाली साड़ी पार्टी से लेकर कैजुअल दोनों ही लुक में खूबसूरत दिखती है। आप इन हसीनाओं के लुक से दोनों ही तरीके से स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण की तरह आप किसी भी पार्टी में शिमरी स्ट्राईप वाली साड़ी के साथ जबरदस्त ग्लैमरस लुक में छा सकती है। हाई बन और विंग्ड आईलाइनर को आप अपने स्टाइल के हिसाब से मैच करें। फिर देखिए कैसे हर किसी की नजरें आप पर ही टिक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
अगर आप किसी वेडिंग पार्टी में शामिल हो रही हैं। तो कलरफुल लाइनिंग वाली शिमरी साड़ी को पहनें। जिसे आप भारी भरकम ईयररिंग्स के साथ मैच करें। साथ ही खुले बाल या फिर स्लीक बन दोनों ही लुक इस साड़ी के साथ परफेक्ट लुक देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
अगर आप कैजुअल लुक में टिप्स चाहती हैं तो हिना खान के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। ऑरेंज एंड व्हाइट शेड की साड़ी के साथ ब्लैक एंड गोल्ड बॉर्डर है। जिसके साथ ब्लैक ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं इस सिंपल से लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बैक पर वी डिजाइन के साथ नॉट की डिटेलिंग की गई है। जिसे हिना ने फंकी ईयररिंग्स के साथ और मैट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।